लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: गर्भवती हथिनी को मालगाड़ी से लगा धक्का, हुई मौत, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2023 14:43 IST

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के चपरामारी रिजर्व जंगल में एक गर्भवती हथिनी की रेलगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के चपरामारी रिजर्व जंगल में हुई गर्भवती हथिनी की मौतचपरामारी रिजर्व जंगल के बीच से गुजर रही मालगाड़ी ने गर्भवती हथिनी को मारा धक्कावन विभाग मृत हथिनी का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे और अजन्मे बच्चे का अंतिम संस्कार करेगा

अलीपुरद्वार:पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के चपरामारी रिजर्व जंगल में एक गर्भवती हथिनी की रेलगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सुबह में तड़के 3 बजे एक मालगाड़ी चपरामारी रिजर्व जंगल के बीच से गुजर रही थी, तभी हथिनी रेलवे ट्रैक पार करते समय उसकी जद में आ गई। मालगाड़ी से लगे धक्के के कारण हथिनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार जिस मालगाड़ी की चपेट में गर्भवती हथिनी आयी, वो डोलोमाइट लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। हथिनी के मारे जाने के बाद मुख्य वन संरक्षक राजेंद्र जाखड़ ने कहा कि हमें यह पता लगाना होगा कि रात में मालगाड़ियां क्यों चल रही थी क्योंकि चपरामारी रिजर्व जंगल के बीच से गुजरने वाली रेल लाइन पर आवाजाही नहीं होती है। इस रूट पर मालगाड़ियों की संख्या और गति दोनों प्रतिबंधित हैं बावजूद उसके ऐसा हादसा होना रेलवे की लापरवाही को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा, "इस मामले में रेलवे अपने रिकॉर्ड को देखने के बाद ही ट्रेन की गति के बारे में सही जानकारी दे पाएगा, लेकिन रेलगाड़ी की हथिनी से टक्कर इतनी भीषण प्रकृति की थी कि उनका भ्रूण शरीर से बाहर आ गया था। इससे अंदाजा लगता है कि मालगाड़ी ने हथिनी को बेहद तेज रफ्तार से टक्कर मारी थी। मौके पर चारो ओर मृत हथिनी का खून फैला हुआ है, जिससे साफ है कि मालगाड़ी के टक्कर के बाद उसका शव कुछ दूरी तक घसीटा गया।''

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्भवती हथिनी चपरामारी रिजर्व जंगल के अंदर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसे टक्कर मारी। हथिनी के साथ मालगाड़ी के टक्कर की जानकारी होने के फौरन बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारी हथिनी का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं, उसके बाद मृत हथिनी और अजन्मे बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :हाथीपश्चिम बंगालरेल हादसाRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?