लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के मामले को लेकर वह हाईकोर्ट जाएगी बीजेपी, सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 9, 2023 06:57 IST

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी भी चुनावी प्रक्रिया को बर्बाद करने में शामिल थे और उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि वह खुद चुनाव आयोग बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान व्यापक हिंसातृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं हिंसा का आरोप भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव में हुए हिंसा को हाईकोर्ट जाने की बात की

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान व्यापक हिंसा के कारण कम से कम बारह लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई। इस हिंसा के लिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

अब भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि चुनाव में हिंसा के मामले को लेकर वह हाईकोर्ट जाएंगे। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "चुनाव के लिए हम हाई कोर्ट जाएंगे। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ हमारे मामले की सुनवाई करेगी। हम मांग करते हैं कि हाई कोर्ट ने जो भी निर्देश दिया है, सभी सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग के वकील ने हाई कोर्ट को बताया कि सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने मांग की है कि सभी सीसीटीवी फुटेज की विशेषज्ञों द्वारा जांच की जानी चाहिए। अगर बाहरी लोगों द्वारा फर्जी मतदान की पहचान की जाती है, तो हम पुनर्मतदान की मांग करेंगे। "

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि  चुनाव अधिकारी भी चुनावी प्रक्रिया को बर्बाद करने में शामिल थे और उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि वह खुद चुनाव आयोग बन गई हैं। अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने "बंगाल में लोकतंत्र बहाल करने" के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की है।

बता दें कि 8 जुलाई को सुबह 7 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, नादिया, मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में अलग-अलग घटनाओं में 6 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। कूच बिहार में एक बीजेपी पोलिंग एजेंट की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पूर्वी बर्दवान जिले में कल शाम गंभीर रूप से घायल हुए एक सीपीआई (एम) कार्यकर्ता ने आज सुबह एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने स्थिति का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों में लोगों से मुलाकात की और हिंसक घटनाओं की निंदा की।

मारे गए लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छह सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक-एक कार्यकर्ता और 2 अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक झड़पों में कई लोग घायल भी हुए हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालMamta Banerjeeशुभेंदु अधिकारीअमित शाहचुनाव आयोगTrinamool Congresselection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो