लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की बरुईपुर जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, अधिकारी की पिटाई

By भाषा | Updated: March 3, 2020 15:59 IST

पश्चिम बंगाल के जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प को रोकने का प्रयास करते समय जेल के एक अधिकारी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल में कैदियों के दो समूहों के बीच झड़प को रोकने पर जेल अधिकारी से मारपीट अधिकारी को बरुईपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बरुईपुर जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प को रोकने का प्रयास करते समय जेल के एक अधिकारी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उप-जेलर श्यामलाल भट्टाचार्य सोमवार शाम दो समूहों के बीच हुई झड़प में बीच-बचाव का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी पिटाई कर दी गई।

उन्होंने कहा कि इस दौरान कैदियों ने पथराव शुरू कर दिया और जेल के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जेल का उद्घाटन 2018 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था। भट्टाचार्य को बरुईपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कैदियों से बात किए जाने के बाद मंगलवार तड़के हालात पर काबू पाया जा सका। अधिकारी हिंसा भड़कने के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों ने जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं।

अधिकारी ने कहा कि कैदियों को शांत करने के लिए उनसे वादा किया गया है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह तय हुआ है कि सुधार गृह के अधीक्षक और अतिरिक्त जेलर का कुछ दिनों में तबादला कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैदियों के आरोपों की जांच भी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक राशिद मुनीर खान ने कैदियों को अपना फोन नंबर देते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर वे उन्हें फोन कर सकते हैं। जेल प्रशासन मंत्री उज्ज्वल बिस्वास ने देर रात जेल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इससे पहले शनिवार को आजीवन कारावास की सजा पाए एक कैदी ने हावड़ा जिला जेल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते हुए जेल पर अनियमितता का आरोप लगाया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह