लाइव न्यूज़ :

बंगाल से निर्वाचित सांसदों में से एक-चौथाई महिलाएं, 9 TMC की और 2 BJP की, 4 पहली बार बनीं सांसद

By भाषा | Updated: May 25, 2019 01:04 IST

टीएमसी की 15 महिला उम्मीदवारों में नौ विजयी हुई जबकि पांच को हार का सामना करना पड़ा। हारने वालों में बड़ा नाम आसनसोल से मुन मुन सेन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी के 22 उम्मीदवारों ने आम चुनावों में जीत दर्ज की।भाजपा की लॉकेट चटर्जी और देबोश्री चौधरी राज्य में विजयी हुईं।

पश्चिम बंगाल से निर्वाचित हुए 42 सांसदों में से एक चौथाई से अधिक महिलाएं हैं। इनमें से नौ तृणमूल कांग्रेस और दो भाजपा की सांसद हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में 40 प्रतिशत से अधिक महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया और उन्होंने चुनाव में अपने पुरुष साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया। टीएमसी की 15 महिला उम्मीदवारों में नौ विजयी हुई जबकि पांच को हार का सामना करना पड़ा। हारने वालों में बड़ा नाम आसनसोल से मुन मुन सेन हैं।

टीएमसी के 22 उम्मीदवारों ने आम चुनावों में जीत दर्ज की। भाजपा की लॉकेट चटर्जी और देबोश्री चौधरी राज्य में विजयी हुईं। भगवा पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पांच महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया था। दोनों राज्य में भगवा लहर पर सवार होकर पहली बार चुनाव जीती। राज्य में भाजपा के 18 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

टीएमसी की जो महिला उम्मीदवार पहली बार सांसद बनीं हैं उनमें नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, माला रॉय और महुआ मोइत्रा हैं। दो बार की सांसद शताब्दी रॉय, काकोली घोष दस्तीदार और 2014 में जीतने वाली तीन अन्य अपरूपा पोद्दार, प्रतिमा मंडल और सजदा अहमद ने अपनी सीटों पर फिर से जीत का परचम लहराया।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज