लाइव न्यूज़ :

बंगाल: यादवपुर विश्वविद्यालय अपने परिसर में ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने पर कर रहा है विचार

By भाषा | Updated: November 29, 2019 15:31 IST

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को परिसर में दो ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने का प्रस्ताव मिला है, जिनका इस्तेमाल पुरुष, महिलाएं और ट्रांसजेंडर सभी कर सकें। विश्वविद्यालय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रोफेसर ने बताया, ‘‘इस प्रस्ताव को अभी परिसर में विकास कार्यों को देखने वाले पैनल के सामने रखा जाना बाकी है।''प्रोफेसर ने बताया, ''हम न केवल ‘जेंडर न्यूट्रल’ बल्कि दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।’’

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय अपने परिसर में ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने के छात्र संघ के एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को परिसर में दो ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने का प्रस्ताव मिला है, जिनका इस्तेमाल पुरुष, महिलाएं और ट्रांसजेंडर सभी कर सकें। विश्वविद्यालय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

कला संकाय छात्र संघ (एएफएसयू) के सदस्य द्वैपायन ने बताया कि यदि अधिकारी इस पर विचार करते हैं और ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करते हैं तो छात्र संघ को प्रसन्नता होगी।

छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को यह प्रस्ताव कुछ समय पहले भेजा था। एक प्रोफेसर ने बताया, ‘‘इस प्रस्ताव को अभी परिसर में विकास कार्यों को देखने वाले पैनल के सामने रखा जाना बाकी है। हम न केवल ‘जेंडर न्यूट्रल’ बल्कि दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज