लाइव न्यूज़ :

सब्जी उत्पादन में देश में नंबर एक पश्चिम बंगाल, जानिए दूसरे और तीसरे पर कौन राज्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 19:39 IST

पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में 2.77 करोड़ टन के उत्पादन के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा था। उस समय उत्तर प्रदेश 2.83 करोड़ टन के उत्पादन के साथ शीर्ष पर रहा था। आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में देश में कुल सब्जी उत्पादन में पश्चिम बंगाल का हिस्सा 15.9 प्रतिशत रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश का 9.6 प्रतिशत, बिहार का नौ प्रतिशत और गुजरात का 6.8 प्रतिशत रहा। बंगाल की मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप कुमार मजूमदार ने कहा कि यह एक बेहतरीन उपलब्धि है।

पश्चिम बंगाल 2018-19 में सब्जी उत्पादन में सबसे आगे रहा है। केंद्र सरकार की ओर से हाल में जारी बागवानी उत्पादन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

राज्यवार बागवानी उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में पश्चिम बंगाल में सब्जियों का उत्पादन 2.95 करोड़ टन रहा। इस दौरान यह देश में किसी राज्य में सबसे अधिक सब्जी उत्पादन है। उत्तर प्रदेश इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश में सब्जी उत्पादन 2.77 करोड़ टन रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में 2.77 करोड़ टन के उत्पादन के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा था। उस समय उत्तर प्रदेश 2.83 करोड़ टन के उत्पादन के साथ शीर्ष पर रहा था। आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में देश में कुल सब्जी उत्पादन में पश्चिम बंगाल का हिस्सा 15.9 प्रतिशत रहा।

कुल सब्जी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 14.9 प्रतिशत, मध्य प्रदेश का 9.6 प्रतिशत, बिहार का नौ प्रतिशत और गुजरात का 6.8 प्रतिशत रहा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप कुमार मजूमदार ने कहा कि यह एक बेहतरीन उपलब्धि है और इसका श्रेय हमारे किसानों को जाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशन में हम किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। इससे अंतत: उत्पादन भी बढ़ रहा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीउत्तर प्रदेशबिहारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट