लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ा, 8 सितंबर से शुरू होगी मेट्रो सेवा

By स्वाति सिंह | Updated: August 31, 2020 16:39 IST

पश्चिम बंगाल में सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा क्योंकि पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू है। महीने के आखिरी दिन में ज्यादातर लोग घर के भीतर ही रहे और गाड़ियां सड़कों से नदारद रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देममता सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। मेट्रो रेल सेवा का संचालन आठ सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा।

कोलकातापश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि मेट्रो रेल सेवा का संचालन आठ सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा।

वहीं,  पश्चिम बंगाल में सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा क्योंकि पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू है। महीने के आखिरी दिन में ज्यादातर लोग घर के भीतर ही रहे और गाड़ियां सड़कों से नदारद रहीं। हालांकि कुछ जिलों में बंद के उल्लंघन का भी मामला सामने आया और पुलिस ने उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की। कूचबिहार में उल्लंघन करनेवालों को त्वरित एंटीजन जांच से गुजरना पड़ा।

पश्चिम बंगाल में कड़ा लॉकडाउन लागू

शहर और अन्य स्थानों पर लोगों की आवाजाही नहीं दिखी। पुलिस यहां सभी बड़े मार्गों और चौराहों पर तैनात थी। लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने वालों से ऐसा करने की वजह के लिए सबूत मांगे गए। इस दौरान सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, बैंक, दुकान और बाजार बंद हैं। हालांकि, अनिवार्य सेवाओं से जुड़ी दुकानें जैसे कि दवा दुकान और दूध की आपूर्ति करने वाले को बंद से छूट दी गई। पेट्रोल पंप भी दिन में खुले हैं।

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं निलंबित हैं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेंनों की समय-सारिणी हावड़ा और सियालदह टर्मिनल पर बदल दी गईं। वहीं जलमार्ग से यातायात के लिए फेरी सेवा भी बंद है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3,019 नये मामले सामने आये

राज्य में  कोरोना वायरस से 3,308 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से ठीक होने की दर 82 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है जबकि इस बीमारी के 3,019 नये मामले सामने आये है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक इस बीमारी से कुल 1,30,952 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,176 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1,59,785 पहुंच गई है जबकि अभी 25,657 लोगों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज