लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: दत्तपुकुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हड़कंप, 7 लोगों की मौत; कई घायल

By अंजली चौहान | Updated: August 27, 2023 13:31 IST

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे क्षेत्र की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में हुआ विस्फोट बम विस्फोट के कारण सात लोगों की जान गई पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट

दत्तपुकुर:पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल है।

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फौरन दमकल विभाग पहुंचा। दमकल विभाग का कहना है कि धमाका इतना भयानक था कि इसके कारण आस-पास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई है। 

स्थानीय लोगों ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि विस्फोट दत्तपुकर के नीलगंज इलाके में सुबह 10.40 बजे के आसपास दो मंजिला घर के अंदर हुआ। स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री एक घर में अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

6 लोगों से ज्यादा की जान गई

राज्य के खाद्य मंत्री और क्षेत्र के विधायक रथिन घोष ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सात या आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग छह लोग घायल हो गए।

मंत्री का कहना है कि जिला पुलिस अधिकारियों ने मुझे बताया कि सात या आठ लोग मारे गए और पांच से छह लोग घायल हो गए। मैं मौके का दौरा करूंगा।

जिस इमारत में विस्फोट हुआ उसमें पटाखे भरे हुए थे। यह वह क्षेत्र नहीं है जहां पटाखे बनाए जाते थे। मुख्य विनिर्माण केंद्र नीलगंज का नारायणपुर क्षेत्र था जो यहां से बहुत दूर है। 

घोष ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने नारायणपुर में सभी पटाखा इकाइयों को बंद कर दिया था। 

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में इसी तरह की कई घटनाएं देखी गई हैं। मई में, मिदनापुर जिले के एगरा में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। मृतकों में कम से कम दो महिलाएं थीं।

मई में एक अन्य घटना में, दक्षिण 24 परगना जिले के एक आवासीय क्षेत्र में एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए थे।

पिछले साल दिसंबर में दक्षिण 24 परगना जिले के नोडाखाली इलाके के मोहनपुर गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।

विस्फोटों की कई घटनाओं ने राज्य सरकार को एक नई नीति घोषित करने के लिए प्रेरित किया है जिसके तहत आतिशबाजी केवल औद्योगिक केंद्रों में ही बनाई जा सकती है। इन हब की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 मई को, पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसी अवैध इकाइयों की जांच के लिए राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालबम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?