लाइव न्यूज़ :

दीदी मोमो बना रही है- पानी पुरी के बाद अब सीएम ममता बनर्जी ने बनाया मोमोज, चम्मच से भरे Momo में सब्जी और हाथों से दिया आकार, देखे वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 13:37 IST

सीएम ममता बनर्जी ने अपने दार्जिलिंग दौरे पर एक स्टॉल में मोमो बनाया है। इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें कैमरे के पीछे एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि दीदी मोमो बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने दार्जिलिंग दौरे पर सीएम ममता बनर्जी ने मोमो बनाया है। उनके द्वारा मोमो बनाने का वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले वह दीघा के एक स्टॉल में चाय भी बना चुकी है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग के एक स्टॉल में मोमो बनाया है। सीएम ममता बनर्जी के मोमो बनाने का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे सीएम ममता एक स्टॉल में बैठी हुई है और वहां एक दार्जिलिंग निवासी महिला के साथ मोमो बना रही है। 

जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि वे एक जगह पर बैठी हुई है और मोमो तैयार कर रही है वहीं कैमरे के पीछे कुछ लोग है। वहीं कैमरी के पीछे एक शख्स द्वारा यह सुनाई भी दे रहा है कि दीदी मोमो बना रही है। आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी अपने दार्जिलिंग के दौरे पर है और इस दौरान कुछ दिन पहले उन्होंने पानी पुरी भी बनाया था। 

स्टॉल में पानी पुरी बनाकर परोसा सीएम ने

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से जुड़ने का अभिनव तरीका अपनाते हुए अपने दार्जिलिंग के दौरे के दौरान सड़क किनारे एक स्टॉल पर पानी पुरी बनाई और बच्चों एवं पर्यटकों को उसे परोसा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो को खस्ता खोखली पूरी आलू के साथ भरकर इमली के पानी में डुबो कर लोगों को परोसते हुए देखा गया। 

वह दार्जिलिंग में एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा संचालित एक स्टॉल में पहुंची और ‘फुचका’ (पानी पुरी) बनाने में अपनी विशेषज्ञता दिखाई। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पानी पुरी को फुचका कहा जाता है। 

इस वीडियो को टीएमसी ने किया था साझा

वीडियो को साझा करते हुए टीएमसी ने ट्वीट किया: ‘‘हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी दार्जिलिंग में एसएचजी द्वारा संचालित खाने के स्टॉल ‘संडे हाट’ पहुंची। कड़ी मेहनत के लिए महिलाओं के प्रति अपनी प्रशंसा दिखाते हुए उन्होंने बंगाल की पसंदीदा फुचका की तैयारी में उनका साथ दिया और उत्साही बच्चों को स्वादिष्ट नाश्ता भी खिलाया।’’ 

बनर्जी ने स्टॉल के मालिक से पर्यटकों में से एक के लिए फुचका परोसने को कहा क्योंकि वह ‘‘एक अतिथि के रूप आया है’’। 

इससे पहले भी वह बना चुकी है मोमो और चाय

बनर्जी ने अपनी पिछली दार्जिलिंग यात्रा के दौरान सड़क किनारे एक स्टॉल पर लोकप्रिय तिब्बती भोजन ‘मोमो’ बनाया था। 2019 में, दीघा के समुद्री रिसॉर्ट शहर से कोलकाता लौटते समय उन्होंने एक स्टॉल पर चाय तैयार की और लोगों को परोसी। 

आपको बता दें कि टीएमसी प्रमुख गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन के नवनिर्वाचित बोर्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दार्जिलिंग के दौरे पर हैं।  

टॅग्स :Mamta Banerjeeपश्चिम बंगालकोलकातामोमो चैलेंजदार्जिलिंगवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो