लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कहा- माननीय गृहमंत्री ने दी नए राज्यपाल की जानकारी, जगदीप धनखड़ का स्वागत करती हूं

By भाषा | Updated: July 20, 2019 23:34 IST

बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं बंगाल के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए जगदीप धनखड़ का स्वागत करती हूं। मुझे अभी इस बारे में मीडिया से पता चला है। मैं उनका हमारे सुंदर प्रदेश में स्वागत करती हूं।’’

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य के नए राज्यपाल के रूप में जगदीप धनखड़ की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें धनखड़ की नियुक्ति की जानकारी दी।

बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं बंगाल के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए जगदीप धनखड़ का स्वागत करती हूं। मुझे अभी इस बारे में मीडिया से पता चला है। मैं उनका हमारे सुंदर प्रदेश में स्वागत करती हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा, ‘‘माननीय गृह मंत्री ने अभी-अभी पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में मुझे बताया। मैंने उन्हें बताया कि मैं पहले ही नए राज्यपाल का स्वागत कर चुकी हूं।’’

उच्चतम न्यायालय के प्रख्यात वकील और पूर्व सांसद जगदीप धनखड़ केशरीनाथ त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले सप्ताह के अंत में समाप्त हो जाएगा। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीअमित शाहटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह