लाइव न्यूज़ :

Big News: पश्चिम बंगाल के मालदा में हुआ बम धमाका, ब्लास्ट में 2 लोगों की हुई मौत 1 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 12:10 IST

पुलिस ने मरने वालों की पहचान कर ली है। इस बम धमाके में मरने वालों में 45 साल के फरजान शेख और 30 साल के सफीकुल इस्लाम की पहचान सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के मालदा में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में दो लोगों की जान चली गई है। वहीं एक के घायल होने की बात सामने आ रही है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के मालदा में हुए बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। वही एक और शख्स के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मालदा के गोपालपुर के मणिकचौक पर यह धमाके हुए है। इस धमाके के बाद पुलिस की टीम वहां तैनात की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मरने वालों की पहचान 45 साल के फरजान शेख और 30 साल के सफीकुल इस्लाम के रूप में की है।

क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार तड़के एक देसी बम में विस्फोट होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फरजान एसके (45) और सफीकुल इस्लाम (30) के रूप में हुई है। ये सभी मानिकचक थाना क्षेत्र के जेसरथला बालुटोला में एक खेत में बम बना रहे थे, तभी बम में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। 

रात 2:30 बजे हुआ था धमाका

मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने आगे कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने देर रात करीब ढाई बजे एक बड़े धमाके की आवाज सुनी। जब तक हमारे कर्मी इलाके में पहुंचे, तब तक तीन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य व्यक्ति का मालदा चिकित्कीय कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज हो रहा है।’’ 

मौके पर देसी बम बनाया जा रहा था

पुलिस वालों ने आगे बताया कि मौके से कुछ कच्चा माल मिला है, जिनका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि वह इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाए गए। उन्होंने बताया कि बम बनाने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है। 

फिलहाल हालात काबू में है- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इलाके में है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को इलाके से चार हथियार बरामद किए गए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जमीन को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी के कारण पिछले कुछ हफ्तों से इलाके में तनाव बना हुआ है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालबमबम विस्फोटटीएमसीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां