लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष ने बारला का किया बचाव, कहा-उन्होंने लोगों की आवाज उठायी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:54 IST

Open in App

उत्तर बंगाल के लिए अलग केंद्रशासित प्रदेश की मांग कर विवादों में घिरे केंद्रीय मंत्री जॉन बारला का बचाव करते हुए भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि वह महज लोगों की शिकायतें सामने रख रहे थे। घोष ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में विकास नहीं होने के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर दोष मढ़ा। यह उल्लेख करते हुए कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल के विभाजन का समर्थन नहीं करती है, घोष ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में बारला अलीपुरद्वार में राज्य के विभाजन की उनकी मांग को रख रहे थे। जलपाईगुड़ी की यात्रा के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लोगों की आवाज उठाने के लिए उन्हें (बारला) अलगाववादी नहीं कहा जा सकता है।’’ केंद्रीय मंत्री बारला जून में विवादों में घिर गए थे क्योंकि उन्होंने उत्तर बंगाल के सभी जिलों को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग की थी। उस वक्त घोष ने कहा था कि बारला ने निजी तौर पर यह टिप्पणी की है और भाजपा इसके पक्ष में नहीं है। अलीपुरद्वार के सांसद का बचाव करते हुए घोष ने कहा, ‘‘अगर एक अलग उत्तर बंगाल या जंगलमहल की मांग जोर पकड़ती है, तो इसकी जिम्मेदारी ममता बनर्जी को लेनी होगी।’’ घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर बंगाल या जंगलमहल में विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘इन क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, नौकरी के लिए बाहर क्यों जाना पड़ता है? कोई अच्छी चिकित्सा सुविधा या शैक्षणिक संस्थान क्यों नहीं है?’’ बारला द्वारा उत्तर बंगाल के लिए केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग के बाद भाजपा के सांसद सौमित्र खान ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों के वन क्षेत्रों को मिलाकर जंगलमहल को अलग राज्य बनाने की मांग की थी। घोष के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने जानना चाहा कि ‘‘अगर उत्तर बंगाल के लोग जाहिर तौर पर यही चाहते हैं’’ तो विधानसभा चुनावों के दौरान एक अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग क्यों नहीं उठाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग ने जारी की तीसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, कितने नाम कटे और कितने जुड़े? अभी भी रहस्य बरकरार

भारतWest Bengal Elections 2026: RG KAR रेप पीड़िता की मां ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, TMC के खिलाफ मैदान में उतार सकती है बीजेपी

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः 35 सदस्यीय समिति की घोषणा, दिलीप घोष बाहर, सौमित्र खान बने महासचिव, लॉकेट चटर्जी और ज्योतिर्मय सिंह महतो की वापसी

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः दिलीप घोष के साथ बंद दरवाजे में बातचीत?, मिशन बंगाल पर अमित शाह, सांसद, विधायक, नगर निकाय पार्षद से मिले

भारतकौन हैं समिक भट्टाचार्य?, सुकांत मजूमदार की जगह पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील