लाइव न्यूज़ :

Video: 'BJP में शामिल होने पर आदिवासी महिलाओं को करवाई गई दंडवत परिक्रमा', पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टीएमसी पर लगाया आरोप

By आजाद खान | Updated: April 8, 2023 12:32 IST

घटना पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट किया है और कहा है कि "मार्टिना किसकू, शिउली मार्डी, ठकरान सोरेन और मालती मुर्मू तपन गोफानगर की रहने वाली हैं। इन्होंने 6 तारीख को बीजेपी जॉइन की थी। ये आदिवासी समुदाय से हैं। आज टीएमसी के गुंडों ने इन्हें बीजेपी में लौटने पर मजबूक किया और उन्हें दंडवत परिक्रम करने की सजा दी।"

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट कर टीएमसी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि टीएमसी से भाजपा में शामिल होने पर आदिवासी महिलाओं को सजा दी गई है। सुकांत मजूमदार के अनुसार, इन महिलाओं को दंडवत परिक्रमा दी गई है।

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है कि भाजपा में शामिल होने वाली आदिवासियों महिलाओं को टीएमसी ने दंडवत परिक्रमा करने की सजा दी है। यही नहीं उनका यह भी आरोप है कि जो आदिवासी महिलाएं टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुईं थी, उन्हें मजबूर कर फिर से टीएमसी में शामिल कर लिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को करीब 200 महिलाओं ने टीएमसी छोड़ा था और भाजपा में शामिल हुई थी। इन आदिवासी महिलाओं का भाजपा के कुछ नेताओं ने स्वागत भी किया था। 

सुकांत मजूमदार ने क्या आरोप लगाया है

इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा के सुकांत मजूमदार ने एक वीडियो ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा है कि "मार्टिना किसकू, शिउली मार्डी, ठकरान सोरेन और मालती मुर्मू तपन गोफानगर की रहने वाली हैं। इन्होंने 6 तारीख को बीजेपी जॉइन की थी। ये आदिवासी समुदाय से हैं। आज टीएमसी के गुंडों ने इन्हें बीजेपी में लौटने पर मजबूक किया और उन्हें दंडवत परिक्रम करने की सजा दी।"

वीडियो में क्या देखा गया, क्या है पूरा मामला

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि तीन महिलाएं बीच सड़क पर कथित तौर पर दंडवत परिक्रमा कर रही है। वीडियो में सभी महिलाओं को चलते-चलते एक बार जमीन पर लेटते और फिर उठकर कुछ दूर आगे चलते हुए देखा गया है। इन महिलाओं को यह परिक्रमा कई बार करते हुए देखा गया है। 

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत ने यह भी आरोप लगाया है कि टीएमसी ने इस तरीके से इन महिलाओं को मजबूर किया है कि वे फिर से टीएमसी में शामिल हो गई है। उनके अनुसार, टीएमसी ने ऐसा कर उनके 'पाप' को घुलवाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इन आरोपों पर टीएमसी नेता प्रदीप्ता चक्रवर्ती ने जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग गलती से भाजपा में चल गए थे, ऐसे में वे फिर से टीएमसी में आ गए है और अपनी गलती सुधारने के लिए दंडवत परिक्रमा की है। उनका मानना है कि बाकि लोग भी जल्द ही टीएमसी में वापस आ जाएंगे।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालवायरल वीडियोBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर