लाइव न्यूज़ :

West Bengal: भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार का काफिला हुआ हादसे का शिकार, पार्टी का आरोप, 'तृणमूल समर्थक पुलिस ने मारी टक्कर'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 4, 2024 08:49 IST

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख सुकांत मजूमदार का काफिला बीते रविवार को हादसे का शिकार हो गया, हालांकि वो सुरक्षित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख सुकांत मजूमदार का काफिला हुआ हादसे का शिकारसड़क दुर्घटना में सुकांत मजूमदार को चोट नहीं आयी है और वो बाल-बाल बच गये हैंभाजाप ने आरोप लगाया है कि तृणमूल समर्थक पुलिस पायलट ने सुकांत की गाड़ी को टक्कर मारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख सुकांत मजूमदार का काफिला बीते रविवार को उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब वो नदिया जिले में एनएच-34 पर कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में सुकांत मजूमदार को चोट नहीं आयी है और वो बाल-बाल बच गये हैं।

इस बीच बंगाल भाजपा ने घटना के फौरन बाद सूबे की सत्ता पर कबिज तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उसे हादसे का जिम्मेदार बताया। पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने आरोप लगाया कि सुकांत मजूमदार हमले का शिकार हुए क्योंकि कथिततौर से तृणमूल समर्थक पुलिस पायलट ने बेहद तेज गति से उनकी कार को टक्कर मार दी।

इस बीच, राज्य पुलिस ने प्रदेश भाजपा की ओर से लगाये जा रहे ऐसे आरोपों का कड़ाई से खंडन करते हुए तहा कि आरोप पूरी तरह से असत्य हैं और इस तरह की झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले में खुद जानकारी देते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा, ''मैं हादसे में सुरक्षित बच गया, लेकिन मेरे साथ चल रही पायलट कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है।''

मजूमदार की कार को जानबूझकर टक्कर मारे जाने के आरोप पर सफाई पेश करते हुए बंगाल पुलिस ने कहा कि जब सुकांत मजूमदार का काफिला एनएच-34 पर कृष्णानगर की ओर जा रहा था, तो उनकी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के उनके एस्कॉर्ट वाहन ने शांतिपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदपुर के पास उनकी कार को टक्कर मार दी। इस घटना में "मामूली क्षति" हुई है।

राज्य पुलिस ने आरोपों पर कहा, "सुकांत मजूमदार की एस्कॉर्ट कार सीआईएसएफ का वाहन था, जिसने भाजपा राज्य इकाई प्रमुख की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस मामले में बंगाल पुलिस का कोई लेनादेना नहीं है।"

पुलिस ने कहा, "एस्कॉर्ट वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है, बावजूद उसके बंगाल पुलिस की छवि को धक्का पहुंचाने के लिए आरोप लगाया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल वाहन पश्चिम बंगाल पुलिस का था।"

मालूम हो कि सुकांत मजूमदार हादसे के समय एक फुटबॉल टूर्नामेंट से लौट रहे थे, जहां वो मुख्य अतिथि थे। भाजपा ने अपने प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार को दूसरी बार बालुरघाट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। 

टॅग्स :West Bengal BJPसड़क दुर्घटनाRoad accidentTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?