लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल बंद: BJP समर्थकों ने काटा बवाल, 24 गिरफ्तार

By भारती द्विवेदी | Updated: September 26, 2018 10:00 IST

West Bengal Bandh Live Updates, Coverage, Highlights in Hindi: बीजेपी के इस बंद के विरोध में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने निंदा रैली निकाली थी।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर:पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने 12 घंटे का बंद बुलाया है। पूरे बंगाल में बंद का असर देखने को मिला रहा है। राज्य में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के मुख्य चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं इस बंद के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। बीजेपी समर्थक कई जगह पर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। हिसंक प्रदर्शन के देखते हुए कई जगहों पर पुलिस ने समर्थकों को गिरफ्तार भी किया है.

लाइव अपडेट्स

- सिलीगुड़ी पुलिस ने बंद के दौरान नक्सलबाड़ी, बागदौड़ इलाके से 24 बीजेपी समर्थकों गिरफ्तार किया है।

- बीजेपी के बंद के विरोध में तृणनूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।

- समर्थकों ने पश्चिमी मिदनापुर में सरकारी बस को आग के हवाले किया है। वहीं हावड़ा और कूचबिहार में तोड़फोड़ की गई है।

- उग्र समर्थकों ने सरकारी बसों में तोड़फोड़ के साथ पथराव किया है। हावड़ा बर्धमान में ट्रेन के परिचालन को रोका है। बीजेपी समर्थकों द्वारा की जा रही तोड़फोड़ को देखते हुए बस ड्राइवर हेलमेट पहनकर निकल रहे हैं। 

- हवाड़ा में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में पुलिस के साथ हुई झड़प में दो छात्रों की मौत हो गई थी। छात्रों की मौत के विरोध में बीजेपी ने बंद बुलाया है। बीजेपी का ये बंद 12 घंटे तक चलेगा। बीजेपी के इस बंद के विरोध में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने निंदा रैली निकाली थी। टीएमसी इस बंद के विरोध में अदालत का दरवाजा तक खटखटाया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई