लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः कृष्ण जन्माष्टमी मनाने गए श्रद्धालुओं के ऊपर ढही मंदिर की दीवार, चार की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान  

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 23, 2019 11:53 IST

पश्चिम बंगाल में मंदिर की दीवार ढहने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

Open in App

पश्चिम बंगाल में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा प्रदेश के उत्तर 24 परगना में हुआ है, जहां लोग जन्माष्टमी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान मंदिर की एक दीवार गिर गई जिसमें दबने से चार लोगों की मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार, यह मंदिर प्रदेश के 24 परगना के कछुआ में स्थित है। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामले के सूचना पुलिस प्रशासन को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायल लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।  

टॅग्स :जन्माष्टमीपश्चिम बंगालईमारत गिरने की दुर्घटनाममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया