लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल में 7 दिनों के भीतर 3 विस्फोट: शुभेंदु अधिकारी ने कहा- बंगाल की हालत यूक्रेन से भी खराब, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: May 23, 2023 10:28 IST

सोमवार मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की हालत यूक्रेन से भी ज्यादा खराब है। इतने तो धमाके यूक्रेन में नहीं हो रहे हैं..

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल में सोमवार को 'अवैध पटाखों से जुड़ा' एक और विस्फोट हुआ।केवल सात दिन के भीतर इस तरह का तीसरा विस्फोट हुआ है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून व्यवस्था और हालिया विस्फोटों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता शुभेंदु ने कहा कि पश्चिम बंगाल की हालत यूक्रेन से भी खराब है। यूक्रेन में उतने विस्फोट नहीं हो रहे हैं, जितने बंगाल में हो रहे हैं।

एगरा के अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक स्थानीय टीएमसी नेता के घर में कथित तौर पर विस्फोट को लेकर भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। सोमवार मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  ‘पश्चिम बंगाल की हालत यूक्रेन से भी ज्यादा खराब है। इतने तो धमाके यूक्रेन में नहीं हो रहे हैं। जितने पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं। अभी रूस शांति बनाए हुए है, लेकिन बंगाल में विस्फोट हो रहे हैं।'

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सोमवार को 'अवैध पटाखों से जुड़ा' एक और विस्फोट हुआ। केवल सात दिन के भीतर इस तरह का तीसरा विस्फोट हुआ है। बीरभूम जिले में कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के घर में हुए ताजा विस्फोट में हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज इलाके में रविवार को अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में एक नाबालिग और दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग झुलस गये। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। राज्य सरकार ने अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात में कम से कम 30 लोगों को, इलाके में अवैध रूप से पटाखा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया और छापेमारी के दौरान अलग-अलग घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीपश्चिम बंगालMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?