लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 20 भाजपा नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया, पार्टी में पद न मिलने से नाराजगी के कारण उठाया कदम

By विशाल कुमार | Updated: May 25, 2022 10:48 IST

सूत्रों ने कहा कि पार्टी के पुराने नेताओं के योगदान की अनदेखी करते हुए समितियों में नए चेहरों को शामिल करने पर जिला नेतृत्व के खिलाफ स्थानीय नेताओं में असंतोष बढ़ रहा था। उनमें से कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे के बदले पार्टी के पद दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के जलपाईगुड़ी के जिलाध्यक्ष ने इस मामले पर मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।समितियों में नए चेहरों को शामिल करने पर जिला नेतृत्व के खिलाफ स्थानीय नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है।स्थानीय टीएमसी नेता महुआ गोप ने कहा कि भाजपा अब जलपाईगुड़ी में नहीं है।

कोलकाता: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के वापस टीएमसी में जाने के कुछ दिनों के अंदर ही जलपाईगुड़ी जिले के मान्यागुड़ी की स्थानीय मंडल समिति में पदाधिकारी नहीं बनाए जाने से नाराज 20 भाजपा नेताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

भाजपा के जलपाईगुड़ी के जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी ने इस मामले पर मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि पार्टी के पुराने नेताओं के योगदान की अनदेखी करते हुए समितियों में नए चेहरों को शामिल करने पर जिला नेतृत्व के खिलाफ स्थानीय नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है। उनमें से कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे के बदले पार्टी के पद दिए गए हैं।

स्थानीय टीएमसी नेता महुआ गोप ने कहा कि भाजपा अब जलपाईगुड़ी में नहीं है। यहां हर कोई पार्टी छोड़ रहा है। जिले में पार्टी को आगे बढ़ने में मदद करने वालों को पद नहीं दिए गए।

इस बीच, पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में स्थानीय नेताओं के एक वर्ग ने मंडल अध्यक्ष को नहीं बदलने पर पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। इसके बाद तत्काल ही हालात नियंत्रण में करने के लिए जिला-स्तरीय नेतृत्व ने असंतुष्ट नेताओं के साथ उनके मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक बैठक की।

भाजपा के तमलुक संगठनात्मक जिलाध्यक्ष तपन बंद्योपाध्याय ने कहा कि हर पार्टी में मुद्दे होते हैं। हमने आज एक बैठक की। हमें विश्वास है कि सब कुछ सुलझ जाएगा।

टीएमसी के नंदीग्राम 1 ब्लॉक अध्यक्ष स्वदेश दास ने कहा कि यह पुराने और नए लोगों के बीच आंतरिक लड़ाई के अलावा और कुछ नहीं है। भाजपा इस जिले में अपने संगठन को बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPजलपाईगुड़ीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार