लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पंचायत नेता की हत्या के बाद 10 लोगों को जिंदा जलाया गया, एक घर से सात शव बरामद, एक गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: March 22, 2022 12:59 IST

बरोसाल गांव के पंचायत पदाधिकारी भादू शेख पर उस समय बमों से हमला किया गया जब वह एनएच-60 पर एक दुकान पर थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला बीरभूम के रामपुरहाट स्थित बगुती गांव का है।सोमवार रात उप प्रधान भादू शेख की हत्या कर दी गई थी।गुस्साई भीड़ ने शेख के गांव के विपक्षी लोगों के घरों में आग लगा दी।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार रात एक उपप्रधान की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने एक साथ कई घरों में आग लगी दी गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बीरभूम के रामपुरहाट स्थित बगुती गांव का है, जहां सोमवार रात उप प्रधान भादू शेख की हत्या कर दी गई थी।

बरोसाल गांव के पंचायत पदाधिकारी भादू शेख पर उस समय बमों से हमला किया गया जब वह एनएच-60 पर एक दुकान पर थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उनकी मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने शेख के गांव के विपक्षी लोगों के घरों में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया गया और देर रात जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें आग पर काबू पाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचने दिया गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दस जले हुए शव दिखाई दिए। शवों के पूरी तरह से जले होने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एक ही घर से हमें सात शव बरामद हुए। शवों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइमPoliceममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील