लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: जनवरी में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में 88 मिलीमीटर हो चुकी है बारिश

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2022 17:08 IST

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में अब तक 88.2 मिलीमीटर की बरसात हो चुकी है। साल 1901 में इस तरह की बारिश हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब तक 88.2 मिलीमीटर की बरसात हो चुकी हैसाल 1901 में इस तरह की हुई थी बारिश उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में 25-27 जनवरी तक चलेगी शीत लहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश का सितम जारी है तो पहाड़ी राज्यों में जमकर हिमपात हो रही है। ऐसे में यहां ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, हरियाणा पंजाब, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ठंड का सितम अभी कुछ दिनों और रहेगा।  उत्तर भारत में जनवरी 2022 में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में अब तक 88.2 मिलीमीटर की बरसात हो चुकी है। साल 1901 में इस तरह की बारिश हुई थी।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। इन क्षेत्रों में 24 जनवरी तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 25 से 27 जनवरी के दौरान इन क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।

साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति और 25 और 26 जनवरी को ठंडे दिन की स्थिति की संभावना है। 

 

उत्तर प्रदेश और यूपी में रुक रुक बारिश हो रही है, जिससे यहां ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। बारिश के चलते लखनऊ, लखीमपुर, बहराइच, मेरठ और मुजफ्फरनगर में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। 

वहीं बरेली, रामपुर, पीलीभीत में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी तक लगातार ठंड के बढ़ने की संभावना है और अगले दो दिनों तक यहां बारिश हो सकती है। उत्तरखंड राज्य में बारिश और बर्फबारी दोनों हो रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। यहां मैदानी इलाकों में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में तकरीबन 4 फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है।  

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीपंजाबउत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज