लाइव न्यूज़ :

Weather updates: केरल में भारी बारिश, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर सहित 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: September 21, 2020 15:44 IST

केरल के कासरगोड जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। IMD ने राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। कुंडला, कल्लारकुट्टी, मलंकारा और पोनमुडी बांध के दरवाजे खोल दिए गए हैं जिससे पेरियार, मुतीरापुझा और मुवाट्टुपुझा नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मालापुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कासरगोड में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।भारी बारिश और तेज हवा की वजह से टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।

तिरुवनंतपुरमः केरल में सोमवार को भारी बारिश जारी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और पड़ोस में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मालापुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुंडला, कल्लारकुट्टी, मलंकारा और पोनमुडी बांध के दरवाजे खोल दिए गए हैं जिससे पेरियार, मुतीरापुझा और मुवाट्टुपुझा नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया, '' रविवार को तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति की मौत हुई। भारी बारिश और तेज हवा की वजह से टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।'' प्राधिकरण ने बताया, ''हमें सोमवार सुबह में कासरगोड में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।''

मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्व और पड़ोस में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है और यह अगले दो-तीन दिन में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। जिला अधिकारी ने बताया कि इडुक्की जलाशय में उसकी क्षमता का 80 फीसदी पानी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में औसत सात सेंटीमीटर बारिश हुई है।

कासरगोड जिले में कल हुई बारिश में कम से कम आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तीन इकाइयां रविवार को केरल पहुंच गईं और इन्हें वायनाड, मालापुरम और त्रिशूर जिले में तैनात किया गया है। इडुक्की और कोझिकोड जिले में पहले ही दो टीमें तैनात हैं। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टकेरलबाढ़एनडीआरएफपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल