लाइव न्यूज़ :

Weather Update: शीतलहर की चपेट में बिहार,10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 6 दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए, अगले 5 दिनों तक राहत नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2023 15:56 IST

Weather Update:  मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे अभी दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। पांच से सात किलोमीटर वृद्धि होने की वजह से दिन में कनकनी का एहसास होगा।पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है।

पटनाः बिहार इस समय शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर के कहर ने ठंड के 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 6 दिनों से बिहार में सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं, जिसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। ठंडी हवा और आसमान पर कोहरा होने से गलन काफी ज्यादा है। 

हाल यह है कि सूबे के 17 जिलों में ’कोल्ड डे’ के हालात हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही तापमान और भी ज्यादा गिरने लगता है। इसबीच मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इस दौरान ठंड हवाओं के रफ्तार पांच से सात किलोमीटर वृद्धि होने की वजह से दिन में कनकनी का एहसास होगा। पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है।

विभाग के मुताबिक बिहार में उच्च हवा का दबाव है। पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर जिलों में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

उधर, आपदा विभाग ने भी लोगों से ठंड में सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि फिलहाल 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलेगी। आने वाले दो दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इससे दिन का पारा 11 से 15 डिग्री और रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

टॅग्स :मौसमपटनाबिहारमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो