लाइव न्यूज़ :

Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज देश के कई राज्यों में बादल हो सकते हैं मेहरबान

By अंजली चौहान | Updated: September 9, 2023 07:21 IST

शनिवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक बारिश हुई, जिससे शहर में तापमान गिर गया।

Open in App

Weather Today: राजधानी दिल्ली में जी20 बैठक को लेकर प्रशासन सख्त है और सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, बैठक से पहले दिल्ली में शनिवार तड़के झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शनिवार सुबह से बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है वहीं कई दिनों से उमस भरी गर्मी का असर भी कम हो गया है। दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक बारिश हुई, जिससे शहर में तापमान गिर गया। वसंत कुंज, मुनिरका और नरेला इलाकों सहित दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज तड़के हल्की बारिश हुई।

दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार को दोपहर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बयान में कहा कि आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इससे पहले जुलाई में, भारी बारिश और हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, पांच दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 36 से 38 रहने वाला है। 

18 राज्यों में बारिश के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर मानसून थोड़ा सक्रिया हो गया है और 18 राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने 9 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बिहार, सिक्किम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, माहे, कराईकल, हिमालय और अन्य अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीजी20भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप