लाइव न्यूज़ :

Weather News: दिल्ली-NCR में बादल गरजने के साथ तेज बारिश, बढ़ सकती है ठंड

By अनुराग आनंद | Updated: January 3, 2021 07:51 IST

दिल्ली व एनसीआर में बिजली चमकने और बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश ने मौसम को और सर्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य स्थानों पर मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और एनसीआर में बारिश हुई।

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में पहले से ही लोग ठंड की वजह से परेशान थे। ऐसे में रविवार सुबह बादल चमकने व बादल गरजने के साथ ही हो रहे तेज बारिश ने यहां के मौसम को बिल्कुल ठंडा कर दिया है।  

दिल्ली व नोएडा में सुबह की शुरुआत जबर्दस्त बारिश से हुई। यह लगातार दूसरा दिन है जबकि दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है। बारिश की वजह से सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। 

दिल्ली से सटे आसपास के नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश हुई-

बिजली चमकने और बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश ने मौसम को और सर्द कर दिया है। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली से सटे आसपास के नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान में बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में देखा जा रहा है। इसी वजह से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य स्थानों पर मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी-

शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और एनसीआर में बारिश हुई। IMD के मुताबिक राजगढ़, अलवर, दौसा, सोनीपत, दादरी, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बदायूं, मोदीनगर, मथुरा, हाथरस, जिंद, पानीपत, करनाल समेत कई जगहों पर बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार खुर्जा, एटा, किशनगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, आगरा, मथुरा, नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। 

टॅग्स :मौसमदिल्लीमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है