लाइव न्यूज़ :

हाई अलर्ट: टला नहीं है खतरा, दिल्ली सहित इन राज्यों में आज फिर आंधी-तूफान और बारिश, सतर्क रहे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 15, 2018 04:50 IST

दिल्ली में आई धूल भरी आंधी ने एक ओर जहां लोगों की सांस लेना मुश्किल कर दिया था वहीं इस दौरान अन्य राज्यों चार राज्यों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से दिल्ली में 4 जबकि अन्य राज्यों में कुल 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

नई दिल्ली,15 मई। बीते दिनों दिल्ली में आई धूल भरी आंधी ने एक ओर जहां लोगों की सांस लेना मुश्किल कर दिया था वहीं इस दौरान अन्य राज्यों चार राज्यों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से दिल्ली में 4 जबकि अन्य राज्यों में कुल 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हांलाकि आंधी-तूफान, बवंडर, बेमौसम बारिश का ये खतरा टला नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक ताजा हाई अलर्ट जारी कर दिल्ली की जनता को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मौसम विज्ञान विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार की गर्मी में कुछ असमान्य घटित हो रहा है। इस साल अब तक मई में उत्तर भारत को तीन पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी और तूफान का सामना करना पड़ा है। बदले मौसम मिजाज के चलते देश में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते धूल के साथ तेज आंधी-तूफान और बारिश हो सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी तूफान की चेतावनी जारी कर कहा है कि आज यानी 15 मई को दिल्ली सहित, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में गर्मी के दौरान धूल भरी आंधी, तूफान और बारिश सामान्य घटना है। मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली एक निजी एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष  मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पहलावट ने कहा है कि, ‘‘सामान्य रूप से इस मौसम में इस तरह की तीव्रता नहीं रहती है पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता असमान्य रूप से इस बार अधिक है।’’ 

मौसम विभाग के अतिरिक्त निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल में एक, जबकि मई में अब तक तीन बार पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर पश्चिमी विक्षोभ का बनना तूफान - धूल भरी आंधी का मुख्य कारण है। 

एजेंसी से इनपुट भी

टॅग्स :मौसमदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज