लाइव न्यूज़ :

दिल्ली NCR में धूल भरी आंधी-तूफान से हवाई उड़ाने प्रभावित, मेट्रो भी रूकी, सड़कों पर जाम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 13, 2018 18:02 IST

दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी चलना शुरू हो चुकी है। एनसीआर के कुछ इलाकों में ये आंधी इतनी तेज है कि सड़कों पर रखे बैरिकेड और भारी भरकम गमले गिर गए हैं। जबकि कुछ जगहों के होर्डिंग बोर्ड भी फट गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मई। दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी चलना शुरू हो चुकी है। एनसीआर के कुछ इलाकों में ये आंधी इतनी तेज है कि सड़कों पर रखे बैरिकेड और भारी भरकम गमले गिर गए हैं। जबकि कुछ जगहों के होर्डिंग बोर्ड भी फट गए हैं। इससे एक दिन पहले ही भारत मौसम विज्ञान विभाग चेतावनी जारी कर कहा था कि दिल्ली एनसीआर में धूल भरी के साथ तूफान और बवंडर एक बार फिर आ सकता है। जिसके चलते कई इलकों में हाई अलर्ट भी जारी किया गया था और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

इसलिए बदला मौसम का मिजाजमौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह तूफान और आंधी रविवार से शुरू हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है जिसके चलते भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। इस दौरान तेज आंधी-तूफान या वबंडर की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

बता दें कि मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर कहा था कि, उत्तर भारत के कई इलाकों में तूफान के साथ आंधी आ सकती है और इस दौरान दिल्ली एनसीआर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा से सटे हुए इलाके, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से हवाएं चलने की संभावना जताई थी।

आंधी से प्रभावित हुआ हवाई मार्ग, कई उडानों का रूट बदलादिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में आए इस धूल भरी आंधी का असर यातायात पर भी हुआ है। एक ओर जहां इस धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्थ है वहीं हवाई मार्ग भी इससे काफी प्रभावित हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 10 उड़ानों का रूट बदलना पड़ा है। जबकि कई अन्य उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो के संचालन में भी बाधाइसके अलावा दिल्ली मेट्रो के संचालन में भी बाधा आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ओर जहां हुड्डा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के बीच चलने वाली येलो लाइन मेट्रों के संचालन में दिक्कत आ रही है वहीं नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका के बीच चलने वाली ब्लू लाइन मेट्रों के संचालन को आंधे घंटे के लिए रोक दिया गया है। मौसम में सुधार होती ही इनका संचाल फिर से शुरू किया जाएगा।

सड़कों पर भी लगा जामसड़क मार्गों पर भी इस आंधी का असल देखने को मिल रहा है। आंधी के चलते एक ओर जहां लोगों को अपने-अपने घर पहुंचने की जल्दी है तो वहीं दिल्ली एनसीआर कई मुख्य मार्गों पर जाम लगने की भी खबरे सामने आ रही हैं। 

वीडियो में देखें इस तूफान और आंधी का कहर

मौसम विभाग में राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान से उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

बता दें कि इससे पहले बीते सप्ताह आए उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बवंडर की वजह 134 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 400 से अधिक लोग घायल हो गये थे। बवंडर का सबसे ज्याजा रौद्र रूप उत्तर प्रदेश में देखने को मिला था जहा आंधी-तूफान के चलते 80 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान बवंडर ने सबसे ज्यादा तबाही आगरा में मचाई थी।

टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज