लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल कार्यकर्ताओं को शौर्य प्रशिक्षण के दौरान दी गई हथियारों का ट्रेनिंग, कांग्रेस ने उठाए सवाल, वीडियो-फोटो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 16:48 IST

इस प्रशिक्षण पर बोलते हुए कांग्रेस विधायक जवान अरशाद ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में बजरंग दल युवाओं को धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने के लिए प्रशिक्षण देकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इस पर किसी भी हाल में रोक लगनी चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल के कार्यकर्ताओं के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वे हथियारों का प्रशिक्षण करते हुए देखे जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण पर कांग्रेस ने चिंता जताई है।

बेंगलुरु:बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के कथित रूप से एयर गन लेकर प्रशिक्षण लेने और ‘त्रिशूल दीक्षा’ की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर देखे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बजरंग दल का यह शिविर ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ के तहत आयोजित किया गया था जो (कर्नाटक में) कोडागू जिले के पोन्नमपेट के साई शंकर एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में पांच से 11 मई तक चला है। बताया जाता है कि करीब 400 कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के इस शिविर में हिस्सा लिया था। देखते ही देखते यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। 

इस प्रशिक्षण पर क्या बोले बजरंग दल के कार्यकर्ता

बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने बताया कि प्रतिभागियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन उन्हें हथियार नहीं बांटे गए जैसा कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं। संबंधित संस्थान के प्रशासन ने बताया कि इस विद्यालय परिसर का कई सालों से ‘प्रशिक्षण वर्ग’ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और उसे हथियार प्रशिक्षण की कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर चिंता प्रकट की। 

कांग्रेस ने उठाए अहम सवाल

तमिलनाडु, पुडुचेरी और गोवा मामलों के पार्टी प्रभारी एवं विधायक दिनेश गुंडू राव ने ट्वीट किया, ‘‘बजरंग दल के सदस्य हथियारों का प्रशिक्षण क्यों ले रहे हैं? क्या बिना उचित लाइसेंस के आग्नेयास्त्र का प्रशिक्षण अपराध नहीं है? क्या यह शस्त्र अधिनियम, 1959, शस्त्र नियम, 1962 का उल्लंघन नहीं है? और भाजपा के नेता क्यों खुलेआम इस गतिविधि में शामिल हो रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं?’’ 

कांग्रेस विधायक ने जताई चिंता

कांग्रेस विधायक रिजवान अरशाद ने ट्वीट किया, ‘‘इस उम्र में तो ज्यादातर युवा अपने सपनों को पूरा करने में जुट जाते हैं। कर्नाटक में बजरंग दल युवाओं को धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने के लिए प्रशिक्षण देकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इस पर किसी भी हाल में रोक लगनी चाहिए।’’ वहीं इस मामले में पुलिस ने कहना है कि उसे इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। 

टॅग्स :बजरंग दलकर्नाटकPoliceकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज