लाइव न्यूज़ :

हम मजबूत विपक्ष चाहते हैं, अपवादों और असमंजस से घिरा नहीं: नकवी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस में आंतरिक कलह को लेकर शुक्रवार को कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि ‘परिवार’ ने ‘पंजे’ को अपनी ‘निजी संपत्ति’ बनाने की कोशिश में पार्टी को पंगु बना दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कापिल सिब्बल के ताजा बयान और फिर उनके आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद विपक्षी पार्टी में एक बार फिर कलह शुरू हो गई है। ‘जी23’ के कई नेताओं ने सिब्बल के प्रति अपना समर्थन जताया है, तो कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने सिब्बल को निशाने पर लिया है।

कांग्रेस में कलह के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम (सरकार) चाहते हैं कि मजबूत विपक्ष हो, न कि वह अपवादों और असमंजस से भरा हो।’’

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस ‘राजनीतिक संकट की सुनामी’ का सामना कर रही है, तो दूसरी तरफ यह ‘हताश सामंती शक्ति’ का शिकार है।

गांधी परिवार का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए नकवी ने कहा, ‘‘परिवार ने पंजे (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) को निजी संपत्ति बनाने के लिए सबसे पुरानी पार्टी को संकट में डाल दिया और इसे पंगु बना दिया है।’’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि कुछ लोग विपक्ष का चौधरी बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी अपनी पार्टी ही उनके हाथों से निकल गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज