लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में 'सुनने की कला शक्तिशाली है' विषय पर कहा, "हमें नई वैश्विक चिंताओं के बीच धैर्य और करुणा के साथ सुनने का तरीका खोजना होगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 2, 2023 12:48 IST

राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में 'सुनने की कला शक्तिशाली है' विषय पर बात करते हुए कहा कि आज के दौर में विश्व के कई देश लोकतांत्रिक सिद्धांतों से दूरी बनाते हुए चीन के शासकीय पद्धति से प्रभावित हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कैंब्रिज में एमबीए छात्रों के साथ ''21वीं सदी में सुनना सीखना'' विषय पर बात की नई वैश्विक चिंताओं के बीच हम सभी को धैर्य और करुणा के साथ सुनने का तरीका खोजना होगासुनने की कला लगातार चिंतन और लगन से आती है और वो बहुत शक्तिशाली होती है

लंदन: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए के छात्रों के साथ ''21वीं सदी में सुनना सीखना'' के विषय पर संवाद करते हुए कहा कि दुनिया भर के लोगों को नई तरह की चिंताओं के बीच धैर्य और करुणा के साथ सुनने का तरीका खोजना होगा। उन्होंने कहा, "सुनने की कला लगातार चिंतन और लगन से आती है और वो बहुत शक्तिशाली होती है।"

21वीं सदी में व्यवसाय और उत्पादन की प्रतिस्पर्धा को लोकतांत्रिक से मूल्यों से जोड़ते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज के दौर में विश्व के कई देश लोकतांत्रिक सिद्धांतों से दूरी बनाते हुए चीन के शासकीय पद्धति से प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका सहित विश्व के कई लोकतांत्रिक देशों में हाल के दशकों में निर्माण क्षेत्रों में भारी गिरावट आई है क्योंकि ज्यादातक उत्पादक व्यवस्था चीन में स्थानांतरित हो गये हैं, जिसने कारण कई देशों में लोगों के बीच बड़े पैमाने पर असमानता और क्रोध का जन्म हो रहा है। जिस पर तत्काल ध्यान देने और उसे हल करने के लिए बहुपक्षीय संवाद की आवश्यकता है।

एमबीए छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हम ऐसे किसी भी भूभाग या देश को वहन नहीं कर सकते हैं, जो अलोकतांत्रिक व्यवस्था या परिस्थितियों का निर्माण कर रहे हों। इसलिए हमें इस बारे में नई सोच की जरूरत है कि आप एक जबरदस्त तनावपूर्ण माहौल की तुलना में लोकतांत्रिक माहौल में कैसे उत्पादन करते हैं।"

राहुल गांधी के संवाद से पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वाइसचांसलर और कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर कमल मुनीर ने एमबीए के छात्रों का राहुल गांधी से परिचय करवाया।

कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के व्याख्यान और संवाद को तीन भागों में बांटा गया था। जिसकी शुरुआत 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ शुरू हुई। उसके बाद भारत के मूलभूत मुद्दे मसलन बेरोजगारी और बढ़ती असमानता को भी शामिल किया गया था।

वहीं राहुल गांधी के व्याख्यान के दूसरा भाग द्वितीय विश्व युद्ध की परिस्थितियों में विश्व का आंकलन और 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से अमेरिका और चीन के रूप में दो अलग-अलग महाशक्तियों के बीच टकराव की स्थिति पर केंद्रित था।

टॅग्स :राहुल गांधीCambridgeचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज