लाइव न्यूज़ :

'तिरंगे की ताकत हमने यूक्रेन में देखी है, तिरंगा दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था'- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 13, 2022 13:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को भी सशक्त करते हैं। आपकी भी प्रेरणा शक्ति तिरंगा है और तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों से मुलाकात कीतिरंगे की ताकत हमने हाल ही में यूक्रेन में देखी है- पीएम मोदीअपनी बेटियों के प्रदर्शन से पूरा देश उत्साहित है- पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास पर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते। खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि भारत और तिरंगे की ताकत अब पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार चेस ओलंपियाड का आयोजन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले मैंने आप सभी से कहा था कि जब आप लौटेंगे तो हम सभी मिलकर विजयोत्सव मनाएंगे। मेरा विश्वास था कि आप विजयी होकर आने वाले हैं और मेरा मैनेजमेंट भी था कि कितनी ही व्यस्तता होगी, आप लोगों के बीच समय निकालूंगा और विजयोत्सव मनाऊंगा। आप सभी तो वहां मुकाबला कर रहे थे, लेकिन यहां करोड़ों भारतीय रतजगा कर रहे थे। देर रात तक आपके हर एक्शन, हर मूव पर देशवासियों की नजर थी। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि आपके प्रदर्शन का अपडेट लेंगे।"

खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस बार का हमारा जो प्रदर्शन रहा है उसका ईमानदार आंकलन सिर्फ मेडल की संख्या से संभव नहीं है। हमारे कितने ही खिलाड़ियों ने इस बार अंतिम दौर तक मुकाबला किया है। यह भी अपने आप में किसी मेडल से कम नहीं है। जो खेल हमारी ताकत रहे हैं उनको तो हम मजबूत कर ही रहे हैं, हम नए खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। हॉकी में जिस प्रकार हम अपनी लेगेसी को फिर हासिल कर रहे हैं, इसके लिए दोनों टीमों के प्रयास, उनकी मेहनत, उनके मिजाज की मैं बहुत-बहुत सराहना करता हूं।"

बेटियों की उपलब्धि पर पीएम मोदी ने कहा, "अपनी बेटियों के प्रदर्शन से तो पूरा देश उत्साहित है। बॉक्सिंग हो, जूडो हो, कुश्ती हो, जिस प्रकार बेटियों ने डॉमिनेट किया, वो अद्भुत है। आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। आप सभी का जिला, राज्य, भाषा भले कोई भी हो, लेकिन आप भारत के मान, अभिमान के लिए, देश की प्रतिष्ठा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। आपकी भी प्रेरणा शक्ति तिरंगा है और तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है।"

बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों से मुलाकात के अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपी वी सिंधुहॉकी इंडियासाक्षी मलिकस्मृति मंधानाआजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज