लाइव न्यूज़ :

हमारे पास परमाणु हथियारों को ‘‘पहले इस्तेमाल नहीं करने की कोई नीति’’ नहीं: पाकिस्तानी सेना

By भाषा | Updated: September 5, 2019 06:04 IST

खान की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी थी जब कश्मीर मुद्दे को लेकर दो परमाणु शक्तियों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। गफूर ने कहा कि पहले हमले के बाद दूसरा हमला हो सकता है।

Open in App

भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों को लेकर वह ‘‘पहले इस्तेमाल नहीं करने’’ की किसी नीति का पालन नहीं करती। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर से एक संवाददाता सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पिछले महीने उस बयान के बारे में सवाल किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की परमाणु हथियार नीति में बड़ा बदलाव हो सकता है जिसके तहत भविष्य में ‘पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति’ छोड़ी जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास ‘पहले इस्तेमाल नहीं करने’ की कोई नीति नहीं है...हमारे हथियार प्रतिरोध के लिए हैं। जहां तक भारत का सवाल है तो कोई नीति तैयार करना उन पर है।’’ गफूर की यह टिप्पणी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की उस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश भारत के साथ कभी कोई युद्ध शुरू नहीं करेगा।

खान की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी थी जब कश्मीर मुद्दे को लेकर दो परमाणु शक्तियों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। गफूर ने कहा कि पहले हमले के बाद दूसरा हमला हो सकता है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘परमाणु देशों के बीच युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं होती।’’ भारत द्वारा गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के निर्णय के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज