लाइव न्यूज़ :

'हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर पीएम बने', बीजेपी नेता द्वारा छात्रों की मार्कशीट ट्वीट करने पर केजरीवाल कसा तंज

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2023 17:47 IST

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गये तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ायेंगे। इन्हीं बच्चों में से कोई भविष्य में देश का पीएम बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर पीएम बने।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा दिल्ली में हर साल 9वीं में 1 लाख से ऊपर बच्चा फेल होता हैइसके जवाब में केजरीवाल ने पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की बात कहीसाथ ही तंज कसते हुए- म नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर पीएम बने

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फर्जी डिग्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, ट्विटर पर खराब प्रदर्शन करने वाले छात्रों की ग्रेड शीट पोस्ट करने वाले बीजेपी नेता के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया कि अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में संघर्ष कर रहे हैं तो उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। अपने इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, 'इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का PM बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर पीएम बने।'

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना द्वारा सरकारी स्कूल के छात्रों की मार्कशीट पोस्ट करने के जवाब में यह ट्वीट किया, जिसमें बीजेपी नेता ने दावा किया, 'किसी बच्चे के 3 नंबर 80 में से, किसी के 5, किसी के 9, हर साल 9वीं में 1 लाख से ऊपर बच्चा फेल होता है और यह कहते है शिक्षा में क्रांति ला दी। गजब है।

केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, ''मुख्यमंत्री ने खुद अपनी नाकामी स्वीकार की है, पिछले 8 साल से लाखों बच्चे फेल हो रहे हैं.. और उनके विभाग के मुख्यमंत्री ट्विटर से बाहर नहीं आ पा रहे, बस झूठ बोलते रहो शराब नीति में.. चैलेंज है बताओ एक्स्ट्रा क्लास कहाँ लगा रहे हो?"

 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालHarish Khuranaमनोज तिवारीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"