लाइव न्यूज़ :

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं के लिए नया वेब प्लेटफॉर्म 'नारी' लॉन्च किया

By IANS | Updated: January 3, 2018 00:12 IST

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महलाओं के लिए राष्ट्रीय सूचना आधान यानी नारी को लांच किया।

Open in App

महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से नया वेब प्लेटफार्म नारी शुरू किया गया, जिस पर महिला संबंधी सभी सरकारी परियोजनाओं व पहलों की जानकारी आसानी से मिल सकती है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महलाओं के लिए राष्ट्रीय सूचना आधान यानी नारी को लांच किया। इसमें 350 से ज्यादा परियोजनाओं का सार और महिलाओं के लिए लाभकारी व महत्वपूर्ण सूचनाएं हैं। मंत्री ने कहा, "महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से शुरू की गई नारी एक विशिष्ट पहल है, जिसमें केंद्र व राज्य की सभी विशिष्ट योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को उनके जीवन पर प्रभाव डालने वाले मसलों की जानकारी मिलेगी।"नारी पर मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त संस्थाओं की परियोजनाओं के लिंक दिए जाएंगे। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन व शिकायतों के निपटारे की जानकारी आसानी से मिल पाएगी। वेबसाइट पर अच्छे पोषण की जानकारी व स्वास्थ्य जांच की सलाह, प्रमुख रोगों से संबंधित जानकारी के अलावा रोजगार की तलाश व साक्षात्कार, निवेश व बचत की सलाह आदि की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा महिला के खिलाफ अपराधों की सूचना और रिपोर्ट की प्रक्रियाएं भी वेबसाइट पर मिलेंगी। इस पर कानूनी सहायता सेल और सरलीकृत गोद लेने की प्रक्रिया समेत अनेक अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।  गांधी ने कहा, "इससे महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए प्रभावकारी नीतियां बनाने व उपाय करने में भी मदद मिलेगी। " 

टॅग्स :मेनका गाँधीवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिCPIM के 'पोस्टर हीरो' बने किम जोंग, बीजेपी ने कसा तंज- कहीं RSS पर मिसाइल न छोड़ दे कम्युनिस्ट पार्टी

राजनीतिपांच साल में बीजेपी की तिजोरी में आए 80 हजार करोड़: अन्ना हजारे

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह