लाइव न्यूज़ :

नाबालिग पर यौन हमले का मामला: पश्चिम बंगाल पुलिस को बीजेपी उम्मीदवार को गिरफ्तार करने का निर्देश

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 10, 2019 21:12 IST

नीलांजन रॉय ने कथित तौर पर दोबारा नाबालिग पीड़िता से मिलने के लिए कहा तो वह सदमे में चली गई और पिता को आपबीती सुनाई। बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ 26 अप्रैल को पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से बीजेपी प्रत्याशी नीलांजन रॉय को गिरफ्तार करने का आदेश।नीलांजन रॉय पर नाबालिग लड़की पर यौन हमला करने का आरोप लगा है।

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार नीलांजन रॉय पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण 24 परगना में एक नाबालिग लड़की पर यौन हमला किया था। इस पर पंश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नियमों के तहत 24 घंटे में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आयोग ने पुलिस को भी निर्देश दिया है कि आरोपी को तत्काल प्रभाव से पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाए। 

बता दें कि बीते अप्रैल में पीड़िता अपने पिता के साथ बीजेपी उम्मीदवार से मिलने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक नीलांजन रॉय ने पिता को बाहर रोककर उसकी बेटी को भीतर बुला लिया था और उसके साथ कथित तौर पर यौन हमला किया था। 

नीलांजन रॉय ने कथित तौर पर एक बार फिर नाबालिग पीड़िता से मिलने के लिए कहा तो वह सदमे में चली गई और पिता को आपबीती सुनाई। बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ 26 अप्रैल को पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। 

बता दें कि डायमंड हार्बर से नीलांजन रॉय का मुकाबला ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और सीपीआई(एम) प्रत्याशी फवाद हलीम के साथ है। यहां आंतिम चरण में 19 मई को वोट पड़ेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019क्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए