लाइव न्यूज़ :

WBBSE West Bengal 10th Board Results 2018: आज जारी होगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 6, 2018 08:06 IST

WBBSE West Bengal Madhyamik 10th Board Results 2018: बोर्ड ने इस साल 10वीं का एग्जाम 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाया था।  छात्र अपने रिजल्ट को वेस्ट बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 06 जूनः वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का परिणाम आज जारी करेगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने परिणाम जारी करने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया है। छात्र अपने रिजल्ट को वेस्ट बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर जाकर देख सकते हैं। बता दें, बोर्ड ने इस साल 10वीं का एग्जाम 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाया था। 

रिजल्ट के बाद छात्र ले सकते हैं अपनी मार्कशीट

सबसे बड़ी बात यह भी है कि रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्री उसी दिन अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकते हैं। इस साल पहली बार परीक्षा संथाली (ओल चिकी) स्क्रिप्ट में भी दी गई है। इल स्क्रिप्ट में  832 छात्रों ने परीक्षा दी। पिछले वर्ष वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 27 मई को घोषित किया गया था। हालांकि बोर्ड ने बार थोड़ी देरी कर दी, जिससे छात्रों में अपने रिजल्ट को लेकर बैचेनी बढ़ गई।  2017 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 82.98% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 86.34 और लड़कियों का 79.62 रहा था।

पश्चिम बंगाल बोर्ड के बारे में

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 9 75 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट  

- छात्र सबसे पहले बेस्ट बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org पर जाएं। 

- उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

- छात्र उसके बाद रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।

- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सडब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह