लाइव न्यूज़ :

वीडियो: दार्जिलिंग दौरे को बीच में छोड़ वापस आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने किया हुगली का दौरा, कहा- 'उपद्रवियों को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे'

By आजाद खान | Updated: April 4, 2023 15:22 IST

हुगली जिले के रिशरा का दौरा करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी बोस ने कहा है कि किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मंगलवार को हुगली जिले के रिशरा का दौरा किया है।यह वही इलाका है जहां कल पथराव हुआ था। बता दें कि रिशरा का दौरा करने के लिए राज्यपाल ने अपनी जी20 के लिए दार्जिलिंग दौरे को बीच में ही छोड़ दिया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने मंगलाव को हुगली जिले के रिशरा का दौरा किया जहां कल पथराव हुए थे।  इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की और इलाके का पूरा जायजा लिया। मामले में बोलते हुए राज्यपाल बोस ने कहा है कि हम किसी भी उपद्रवी को कानून हाथ में लेने नहीं देंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

बता दें कि राज्यपाल ने दार्जिलिंग में जी 20 के अपने दो दिवसीय कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर कोलकाता वापस लौट गए है और वे प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। राज्यपाल बोल दार्जिलिंग से 6 अप्रैल को कोलकाता वापस आने वाले थे। 

क्या कहा राज्यपाल ने

राज्यपाल ने हुगली जिले के रिशरा का दौरा किया वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से हालात के बारे में पूछा है। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि राज्यपाल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से ताजा अपडेट ले रहे है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल बोस ने कहा है कि वे किसी को कानून को हाथ में लेने नहीं देंगे और मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

मामले में बोलते हुए राज्यपाल बोस ने कहा है कि हम किसी भी उपद्रवी को क़ानून को अपने हाथ में लेने नहीं देंगे। पुलिस इन लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेगी। लोगों के पास अमन और शांति के साथ रहने का अधिकार है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करें और लोकतंत्र को बनाए रखें। राज्य में शांति बहाल की जाएगी और दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई होगी। 

जुलूस के दौरान झड़प में घायल हुए विधायक

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस मंगलवार को दार्जिलिंग से लौट आए हैं। बोस राज्य के उत्तरी क्षेत्र स्थित पर्वतीय क्षेत्र में जी-20 बैठक के लिए वहां गए थे। ऐसे में रिसड़ा में रविवार की शाम राम नवमी जुलूस के दौरान झड़प की खबर मिली है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष एवं पार्टी के विधायक बिमान घोष भी मौजूद थे। 

इस दौरान विधायक घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीरामपुर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई जिसके बाद निषेधाज्ञा लगा दी गयी और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयीं। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :पश्चिम बंगालवायरल वीडियोराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप