लाइव न्यूज़ :

हवाई अड्डे के लिए जमीन को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल में तकरार, केंद्र को सीएम ममता का ये स्पष्ट संदेश- हम लोगों को बेदखल नहीं कर सकते

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2022 17:40 IST

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, उन्हें (केंद्र) कोलकाता में एक और हवाई अड्डे के लिए 1000 एकड़ जमीन की जरूरत है। क्या मैं मौजूदा घरों को बुलडोज़ कर सकती हूँ? हम लोगों को बेदखल नहीं कर सकते।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता ने कहा, क्या मैं मौजूदा घरों को बुलडोज़ कर सकती हूँ? सीएम ने कहा, मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं जिन्होंने किसानों को मार डाला।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हवाई अड्डे के लिए जमीन को लेकर केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार पर हवाई अड्डे के लिए जमीन न देने का आरोप लगाया, तो इसके जवाब में सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, उन्हें (केंद्र) कोलकाता में एक और हवाई अड्डे के लिए 1000 एकड़ जमीन की जरूरत है। क्या मैं मौजूदा घरों को बुलडोज़ कर सकती हूँ? हम लोगों को बेदखल नहीं कर सकते। मंत्री (विमानन) को राजनीति नहीं करनी चाहिए। सीएम ने कहा, मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं जिन्होंने किसानों को मार डाला।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह आरोप लगाया था कि कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों के आवागमन के भार को कम करने के लिए यहां एक और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के लिए राज्य सरकार केंद्र को जमीन नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा था कि ममता सरकार बार-बार आग्रह व कई पत्र लिखने के बावजूद इसमें रुचि नहीं दिखा रही है और जमीन देने में आनाकानी कर रही है। इसके चलते हम इसपर काम आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने दमदम में दूसरा एयरपोर्ट बनाने का फैसला किया है, सरकार के इस फैसले से कोलकाता के एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ को कम किया जा सकेगा। सरकार पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में जमीन की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि नए एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण को लेकर संशय बना हुआ है।

टॅग्स :Mamta BanerjeeJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारतWest Bengal CM oath ceremony: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद

भारत'BJP ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है', राहुल गांधी का बड़ा आरोप...

भारत'कल बंगाल में इतिहास बनेगा, BJP की सरकार आएगी', हर्षवर्धन श्रृंगला बोले...

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह