लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, यातायात बाधित

By भाषा | Updated: September 1, 2021 10:38 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह भारी बारिश होने से निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 12 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले 2010 में राजधानी में 20 सितंबर को 110 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी। लोधी रोड, रिज, पालम तथा आयानगर वेधशालाओं ने सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में क्रमश: 120.2 मिमी, 81.6 मिमी, 71.1 मिमी और 68.2 मिमी बारिश दर्ज की। दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक महज छह घंटों में 84 मिमी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और आईटीओ, आईपी एस्टेट पुल के पास रिंग रोड, धौला कुआं और रोहतक रोड पर भारी यातायात जाम लग गया। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह छह बजे दिल्ली-एनसीआर में ‘‘मध्यम बारिश’’ तथा कुछ स्थानों पर ‘‘भारी बारिश’’ का अलर्ट जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक 28 मिमी बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने कहा था कि बारिश से ‘‘निचले इलाके और सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है।’’ दिल्ली यातायात पुलिस ने भारी जलभराव के कारण प्रताप नगर की ओर जाने वाले आजाद मार्केट सबवे पर यातायात बाधित होने का परामर्श जारी किया है। उसने कहा कि जलभराव के कारण जखीरा अंडरपास भी बंद है। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Rape: एक और निर्भया..., ITO इलाके में महिला से ऑटो में गैंगरेप; मानसिक रूप से बीमार हुई पीड़िता

भारतArvind Kejriwal Arrested: 'आप' का विरोध प्रदर्शन, राजधानी में कई सड़कें-मेट्रो बंद; घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक एडवाइजरी

भारतदिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर 'गंभीर' श्रेणी में, 393 दर्ज किया गया AQI, छाई है धुंध

भारतDelhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, पर्यावरण मंत्री बोले, 13 हॉटस्पॉट पर गंभीर है प्रदूषण

भारतDelhi Floods Photos: लालकिला, आईटीओ और राजघाट में पानी ही पानी, देखें यमुना के सैलाब की तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप