लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर ट्विटर यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कर्नाटक सीएम ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2022 12:32 IST

कुछ लोगों ने कहा कि “बेंगलुरु अब वेनिस बन गया है” तो कुछ ने जलभराव की समस्या के लिए पेड़ काटे जाने को जिम्मेदार ठहराया। एक ट्वीट में कहा गया, जलक्रीड़ा पार्क वंडर ला किसे चाहिए जब पूरा बेंगलुरु ही वाटर पार्क बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में भारी बारिश के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने के मिली।कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस की पिछली सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है।जलजमाव को लेकर बेंगलुरु के लोगों ने ट्विटर पर खासा नाराजगी व्यक्त की है।

बेंगलुरुः बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद उपजी जलजमाव की स्थिति पर ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। देश के सूचना प्रौद्योगिकी हब में बीती रात हुई बारिश की वजह से जगह-जगह पर जलभराव हो गया जिस पर ट्विटर पर लोगों ने कटाक्ष करते हुए निकाय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। वहीं कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस की पिछली सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में जलभराव पिछली कांग्रेस सरकार के कुप्रशासन और पूरी तरह से अनियोजित प्रशासन के कारण हुआ है।

कुछ लोगों ने कहा कि “बेंगलुरु अब वेनिस बन गया है” तो कुछ ने जलभराव की समस्या के लिए पेड़ काटे जाने को जिम्मेदार ठहराया। एक ट्वीट में कहा गया, “जलक्रीड़ा पार्क वंडर ला किसे चाहिए जब पूरा बेंगलुरु ही वाटर पार्क बन गया है। धन्यवाद, बृहत् बेंगलुरु महानगर पालिका। एक शहर को जलमग्न करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है।”

अनिर्बान सान्याल नामक एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने शहर के हवाई अड्डे का चित्र साझा किया जहां वर्षा का पानी भरा हुआ था। सान्याल ने कहा, “बेंगलुरु हवाई अड्डे की यह स्थिति है। भारत में मूलभूत ढांचे की हालत देखकर मुझे रोना आता है। यह शर्मनाक है।”

एक अन्य उपयोगकर्ता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर 40 प्रतिशत कमीशन के आरोप को लेकर कटाक्ष किया। उपयोगकर्ता ने जलमग्न सड़कों पर चलते वाहनों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब ठेकेदारों को परियोजना की लागत का 40 प्रतिशत मंत्रियों और अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर देना पड़े तब आपको यही मिलता है।”

सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमी टीवी मोहनदास पई ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया जिसका शीर्षक था “कृपया बेंगलुरु की हालत देखिये।” वीडियो में एक व्यक्ति भगवान गणेश का वेश धारण किये हुए था और घुटने तक पानी में चल रहा था तथा उसके पीछे यातायात रेंगते हुए चल रहा था। इस ट्वीट पर कई लोगों ने शहर में अवसंरचना की कमी पर प्रशासन को लताड़ते हुए प्रतिक्रिया दी। एक उपयोगकर्ता राजीव भूषण सहाय ने जलजमाव और शहर की बदहाली के लिए अवैध रूप से बनी इमारतों और पेड़ काटने को जिम्मेदार बताया। 

उधर, कर्नाटक सीएम ने हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेंगुलरु में ऐसी तेज बारिश पिछले 90 साल तक नहीं हुई। सभी टैंक भर गए हैं और ओवरफ्लो हो रहे हैं। यहां रोज बारिश हो रही है आज भी हुई है। पूरे बेंगुलरु में बारिश से नहीं परेशानी है बल्कि सिर्फ दो जोन में ही परेशानी है। खासकर महादेवपुरा जोन संकट में है जिसमें पहला कारण- छोटे से क्षेत्र में 69 टैंक हैं और सभी ओवरफ्लो हो रहे हैं, दूसरा- इस्टैब्लिशमेंट निचले स्तर पर हैं तीसरा-अतिक्रमण है। हमने इसे चुनौती की तरह लिया है और हमारे सभी अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बेंगलुरुट्विटरबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा