लाइव न्यूज़ :

वीडियो: तेज बारिश के कारण मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में घुसा पानी, छत से टपकते पानी से परेशान हुए यात्री

By आजाद खान | Updated: June 25, 2023 21:31 IST

बता दें कि मुंबई में शनिवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में आगे भी यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में शनिवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण काफी जगहों पर भारी जलजमाव हो गया है। इस बीच मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में भी पानी घुस जाने की बात सामने आई है।

मुंबई: भारत में मॉनसून ने पूरी तरह से एंट्री ले ली और महज 24 घंटे की बारिश के बाद ही समस्या देखने को मिलने लगी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारी बारिश के कारण मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के एक एसी कोच में पानी रिसता हुआ देखा गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश इतनी तेज हो रही है कि ट्रेन भी इससे अछूते नहीं रह रहे है और ये भी बारिश की चपेट में आ गए है। 

मुंबई में हो रही बारिश पर बोलते हुए मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों पर जलजमाव हो गया है और कुछ सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बारिश का पानी टपक रहा है। यहां पर बारिश का पानी ज्यादा टपक रहा है जिस कारण कोच में जलजमाव जैसी स्थिति भी हो गई है। हालांकि वीडियो में  रेलवे में साफ-सफाई को ध्यान में रखने वाले किसी कर्मचारी को इन पानी को काछते व पोछते हुए नहीं देखा गया है लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि पानी को कर्मचारियों द्वारा पोछा गया है। 

दो हफ्ते की देरी से मुंबई में हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां बारिश तय समय से दो दिन पहले हुई है वहीं मुंबई में इसकी एंट्री दो हफ्ते देरी से हुई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा है कि दिन के दौरान मुंबई में और भी बारिश होने की उम्मीद है। यही नहीं भारी बारिश के कारण शहर की कुछ सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। 

बता दें कि मलाड और अंधेरी जैसे इलाकों में जलभराव से यातायात और धीमा हो गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि शहर में बाढ़ को रोकने के लिए विकसित की गई नई प्रणाली अच्छी तरह से काम कर रही है। 

टॅग्स :भारतवायरल वीडियोमुंबईमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह