लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के दो विद्यालयों में पानी शुद्धिकरण संयंत्र चालू

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:06 IST

Open in App

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने रविवार को यहां दो विद्यालयों में प्रति घंटे 500 लीटर पेयजल की आपूर्ति करने में सक्षम दो जल शुद्धिकरण संयंत्रों का उद्घाटन किया। बोर्ड के बयान के अनुसार इंद्रपुरी के एफ ब्लॉक में सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा नारायणा विहार के सी ब्लॉक में सर्वोदय कन्या विद्यालय में रिवर्स ओस्मोसिस (आरओ) संयंत्र करीब 11,000 लोगों की पेयजल मांग को पूरा करेंगे। चड्ढा ने कहा, ‘‘इन आरओ संयंत्रों की प्रति घंटे शुद्ध करके 500 लीटर पेयजल देने की क्षमता है। इससे प्रतिदिन करीब 11,000 लोगों की प्यास बुझाई जा सकेगी।’’ इस मौके पर टाटा पावर -डीडीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश श्रीनिवासन एवं टीपीटीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित गर्ग भी मौजूद थे। चड्ढा ने कहा कि ये आरओ संयंत्र किसी भी घुले पदार्थ को कुशलता से निकाल देंगे और अच्छे स्वाद के पानी का उत्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय खुलें तो बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतPunjab: आज राष्ट्रपति से राघव चड्ढा और भगवंत मान की मुलाकात, क्या दलबदल मामले में आएगा नया मोड़?

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज