लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था पर नजरः जानिए किन क्षेत्र में भारतीय इकोनॉमी का हाल बुरा है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 20:01 IST

अब तो मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कैलेंडर वर्ष 2019 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकैलेंडर वर्ष 2020 के लिए भी वृद्धि दर के अनुमान को 0.6 प्रतिशत घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाएगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सबकी नजर है। दुनिया में कई देश में अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। विपक्ष से लेकर बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी चिंता में है। अब तो मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कैलेंडर वर्ष 2019 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है। 

पहले इसे 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए भी वृद्धि दर के अनुमान को 0.6 प्रतिशत घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। पहले इसके 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के बयान पर बवाल

‘आर्थिक क्षेत्र में दबाव के अप्रत्याशित’ होने से जुड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के बयान को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि यह ‘‘अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति’’ का कबूलनामा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार अर्थव्यवस्था की इस स्थिति से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक बदले की कार्रवाई कर रही है। तिवारी ने कहा, ‘‘ नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को बधाई देनी चाहिए कि उन्होंने स्वीकार किया है कि अर्थव्यवस्था में ऐसी परिस्थिति 70 साल में कभी उत्पन्न नहीं है जो आज है।’’

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘संभव है कि भाजपा सरकार इसके लिए भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को दोषी ठहराएगी । लेकिन हकीकत यह है कि सरकार ने यह स्थिति खुद ही पैदा की है क्योंकि नोटबंदी और जल्दबाजी में लागू गई जीएसटी के कारण यह स्थिति बनी है।’’

जानिए किन क्षेत्र में अधिक खतरा है

करीब तीन करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है, वो किसी भी समय सड़क पर आ सकते हैं।

अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र दबाव में है। सभी सेक्टर बदहाल हो रहे हैं

बिस्किट बनाने वाली कंपनी पार्ले ने 10 हजार लोगों की छंटनी किया

रुपया 72 के पार चला गया है

ऑटो क्षेत्र बेहाव है, रोज लोगों के निकाला जा रहा है

आकड़ों के अनुसार करीब तीन लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं।

मारुति सुजुकी ने अपने उत्पादन में 25 फीसदी की कटौती कर दी है।

टाटा ने भी कई प्रोजेक्ट बंद कर दिए

शेयर बाजार रोज गिर रहा है

 

टॅग्स :मोदी सरकारइकॉनोमीकांग्रेसनीति आयोगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए