लाइव न्यूज़ :

Watch Samajwadi Party MLA: मुस्लिम आबादी बढ़ी, बीजेपी का राज 2027 में खत्म होगा?, सपा विधायक महबूब अली के बयान पर हंगामा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2024 18:03 IST

Watch Samajwadi Party MLA: अब प्रतिशत बढ़ रहा है। समझ लो अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा। आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की।

Open in App
ठळक मुद्दे देश को चलाने वाले यह एहसास कर लें कि हिंदुस्तान की अवाम जाग चुकी है। संसद (पिछले लोकसभा चुनाव) में भी जवाब दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए उसे 'संविधान विरोधी' और 'आरक्षण विरोधी' करार दिया।

Watch Samajwadi Party MLA: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महबूब अली ने कहा है कि मुस्लिम आबादी बढ़ने से 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर हो जाएगी। इस मामले में विधायक महबूब अली और बिजनौर से सपा जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमरोहा से छठी बार विधायक बने 72 वर्षीय महबूब अली ने रविवार को बिजनौर में संविधान मान स्तंभ स्थापना कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अली कहते दिख रहे हैं, ''अब प्रतिशत बढ़ रहा है। समझ लो अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा। आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की। और आगे (सपा) सत्ता में आ जाएंगे।'' वीडियो के मुताबिक उन्होंने कहा, “आज देश को चलाने वाले यह एहसास कर लें कि हिंदुस्तान की अवाम जाग चुकी है। संसद (पिछले लोकसभा चुनाव) में भी जवाब दिया है।

आने वाले वक्त में 2027 में आप (भाजपा) जाएंगे जरूर।'' इस बीच, मामले को लेकर विधायक महबूब अली और बिजनौर से सपा जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि सोमवार को वायरल हुए सपा नेता महबूब अली के वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

इस मामले में दारोगा संजीव कुमार की तहरीर पर बिजनौर कोतवाली में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महबूब अली ने हिंदू और मुस्लिम धर्मों के लोगों के बीच वैमनस्य फैलाने और नफरत पैदा करने वाले भाषण दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने भी इस मामले में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

लिहाजा दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। भाजपा ने साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा को सत्ता से बेदखल कर दिया था। उसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही थी। प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में होना है।

 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशBJPलखनऊअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल