लाइव न्यूज़ :

Rakesh Tikait's car: बाल-बाल बचे राकेश टिकैत?, बोले- सीट बेल्ट ने बचाई जान, कार से मुजफ्फरनगर में नीलगाय टकराई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2025 11:40 IST

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार से शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर जिले में एक नीलगाय टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।आवास पर मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।कार के सभी आठ एयरबैग मौके पर ही खुल गए।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसान नेता राकेश टिकैत की कार नीलगाय से टकरा गई, जिसके बाद कार के आठ एयरबैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सीट बेल्ट पहने होने की वजह से किसान नेता बाल-बाल बच गए। इस हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के सभी आठ एयरबैग मौके पर ही खुल गए। इसकी वजह से राकेश टिकैत की जान भी बच गई। हादसे के बाद राकेश टिकैत अपने घर पहुंचे।

 

 

घटना के बारे में बात करते हुए राकेश टिकैत ने वाहन चालकों से कार में सफर करते समय सीट बेल्ट पहनने की अपील की। यह हादसा उस समय हुआ जब टिकैत सिसौली से मुजफ्फरनगर आवास पर आ रहे थे। इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

टिकैत के मुताबिक उनकी गाड़ी मीरापुर बाईपास रोड के पास थी तभी अचानक एक नीलगाय सामने आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र सिंह मलिक व अन्य लोगों ने राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।

टॅग्स :राकेश टिकैतउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी