लाइव न्यूज़ :

Arunachal's Tawang War Memorial: 1962 युद्ध के नायक सूबेदार जोगिंदर सिंह को श्रद्धांजलि, तवांग पहुंच सैनिक से मिले राजनाथ सिंह, शस्त्र पूजा की, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2023 12:17 IST

Arunachal's Tawang War Memorial: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने VijayaDashami पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग, अरुणाचल में विशेष प्रार्थना में भाग लिया'अतुल्य भारत' द्वार-चीनी पक्ष में चीनी सीमा कार्मिक बैठक सुविधा (नीली छत वाली झोपड़ियाँ) देखी गईं।भारतीय सैनिकों की वीरता और प्रतिबद्धता से पूरी दुनिया अवगत है।

Arunachal's Tawang War Memorial: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेअरुणाचल प्रदेश के बुम ला में भारत-चीन सीमा पर राष्ट्र की सेवा में तैनात सेना के जवानों के साथ बातचीत की। सिंह ने 1962 के युद्ध के नायक सूबेदार जोगिंदर सिंह को अरुणाचल प्रदेश के बुम ला में उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चार साल पहले यहां आया था, लेकिन मैं विजयदशमी पर एक बार फिर बहादुर जवानों के बीच रहना चाहता था और उन्हें इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता था। इसलिए, मैं यहां आपके बीच हूं। सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है और इसका एक मुख्य कारण देश की बहादुर और मजबूत सेना है। सिंह ने राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र सदैव वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा।’’ अरुणाचल प्रदेश के बुम ला से 'अतुल्य भारत' द्वार-चीनी पक्ष में चीनी सीमा कार्मिक बैठक सुविधा (नीली छत वाली झोपड़ियाँ) देखी गईं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एक अग्रिम सैन्य स्थल पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाया। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर शस्त्र पूजा भी की। सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है।

जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है। सिंह पिछले कई वर्षों से दशहरा के दौरान ‘शस्त्र पूजा’ करते रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में वह जब केंद्रीय गृह मंत्री थे तब भी वह आज के दिन ‘शस्त्र पूजा’ किया करते थे।

रक्षा मंत्री मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। तवांग में सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएं और शस्त्र पूजा की। सेना के चौथे कोर पहुंचने के बाद, सिंह ने ‘बड़ाखाना’ के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत भी की। सिंह ने इस दौरान कहा कि भारतीय सैनिकों की वीरता और प्रतिबद्धता से पूरी दुनिया अवगत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है और इसके पीछे के कई कारणों में एक अहम कारण देश की मजबूत एवं बहादुर सेना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

अपने संबोधन में, सिंह ने बड़ाखाना की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि यह सभी पदों के अधिकारियों और जवानों को एक ही परिवार के सदस्यों के तौर पर साथ खाना खाने के लिए साथ लाता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बड़ाखाना में आपके बीच होना दर्शाता है कि हम एक परिवार हैं और साथ मिलकर हम अपने देश के रक्षक हैं।’’ 

भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से टकराव बना हुआ है जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

भारत कहता रहा है कि चीन के साथ उसके संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती। सेना ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों सहित करीब 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती को काफी बढ़ा दिया है।

टॅग्स :नवरात्रिराजनाथ सिंहचीनअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?