लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: पीएम मोदी ने किया लोगों का अभिवादन, बेंगलुरु में रोड शो के दौरान लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2023 21:11 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के उत्तर बेंगलुरु क्षेत्र में एक विशाल रोड शो किया

Open in App
ठळक मुद्देशाम करीब पांच बजे बेलगावी जिले के कुडाची से यहां पहुंचे।विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन में सवार होकर रोड शो में हिस्सा लिया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और उन पर पुष्पवर्षा की।

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में रोड शो किया। इस दौरान भीड़ का अभिवादन किया। लोगों ने पीएम मोदी पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। भारी भीड़ देखने को मिली। मोदी राज्य में अपनी तीसरी जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम करीब पांच बजे बेलगावी जिले के कुडाची से यहां पहुंचे।

उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन में सवार होकर रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान भगवा टोपी पहने मोदी के साथ उत्तर बेंगलुरु के सांसद डी.वी. सदानंद गौड़ा और भाजपा विधान परिषद सदस्य सी. नारायणस्वामी थे। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और उन पर पुष्पवर्षा की।

सड़कों पर भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे नजर आये और रोड शो के रास्ते में कलाकारों के एक समूह ने लोकप्रिय नृत्य ‘डोलू कुनिता’ का प्रदर्शन किया। लगभग 5.3 किलोमीटर लंबा रोड शो मगदी रोड, नाइस रोड जंक्शन से सुमनहल्ली सहित उत्तर बेंगलुरु के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा। रोड शो के चलते यातायात जाम देखा गया।

पुलिस ने लोगों को यातायात परामर्श जारी कर कहा था कि वे उन सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें, जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा। रोड शो के रास्ते में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मोदी शनिवार सुबह दिल्ली से बीदर पहुंचे। उन्होंने बीदर के हुमनाबाद, विजयपुरा शहर और बेलगावी जिले के कुडाची में जनसभाओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री शनिवार को बेंगलुरु में रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार की सुबह राजभवन से निकलकर कोलार शहर, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर में जनसभाएं करेंगे। मोदी दिल्ली वापस जाने से पहले रविवार को मैसूरु में रोड शो भी करेंगे। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीबेंगलुरुBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार