लाइव न्यूज़ :

आपका यहां तक पहुंचना लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को लेकर पीएम मोदी ने राज्यसभा में बोले, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2025 11:54 IST

समाज सेवा की रही है, समाज के प्रति समर्पित होकर जितना कुछ अपने युवाकाल से लेकर अबतक वो करते रहे हैं, वो हम सभी समाज सेवा के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए प्रेरणा है, मार्गदर्शन है।

Open in App
ठळक मुद्दे समाज सेवा उनकी निरंतरता रही है, राजनीतिक क्षेत्र उसका एक पहलू रहा है।मेरा मन पर सकारात्मक भाव जगना बहुत स्वाभाविक था।आपका यहां तक पहुंचना भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि सी पी राधाकृष्णन का साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचना देश के लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि इस सदन में बैठे हुए सभी माननीय सदस्य इस उच्च सदन की गरिमा को संभालते हुए, आपकी गरिमा की भी सदा सर्वदा चिंता करेंगे, मर्यादा रखेंगे। हमारे सभापति जी एक सामान्य परिवार से आते हैं, किसान परिवार से निकले हैं और पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। समाज सेवा उनकी निरंतरता रही है, राजनीतिक क्षेत्र उसका एक पहलू रहा है।

लेकिन, मुख्यधारा समाज सेवा की रही है, समाज के प्रति समर्पित होकर जितना कुछ अपने युवाकाल से लेकर अबतक वो करते रहे हैं, वो हम सभी समाज सेवा के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए प्रेरणा है, मार्गदर्शन है। लेकिन, प्रधानमंत्री के रूप में मुझे जब यहां दायित्व मिला और मैंने आपको अलग-अलग जिम्मेदारियों पर काम करते हुए देखा, तो मेरा मन पर सकारात्मक भाव जगना बहुत स्वाभाविक था।

आपका यहां तक पहुंचना भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। ये मेरा सौभाग्य रहा है कि मैं आपसे लंबे समय से परिचित रहा हूं, सार्वजनिक जीवन में साथ-साथ करने का अवसर भी मिला है। आदरणीय सभापति जी आज शीतकालीन सत्र आरंभ हो रहा है और आज सदन के हम सभी सदस्यों के लिए आपका स्वागत करना गर्व का पल है।

आपके मार्गदर्शन में सदन के माध्यम से देश को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, महत्वपूर्ण निर्णय और उसमें आपका अमूल्य मार्गदर्शन। एक बहुत बड़ा अवसर हम सबके लिए है। मैं सदन की तरफ से, मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं, आपका अभिनंदन करता हूं और आपको शुभकामनाएं देता हूं।

 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसीपी राधाकृष्णनराज्य सभानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो