लाइव न्यूज़ :

Video: सपा नेता अखिलेश यादव ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा- तुम छोटे कर्मचारी हो यहां से बाहर जाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 11:41 IST

दरअसल, अस्पताल में तैनात डॉक्टर अखिलेश यादव को यह बताने का प्रयास कर रहा था कि पीड़ितों सहायता राशी दी गई है। इसी बात गुस्सा होकर उन्होंने कहा कि तुम सरकारी कर्मचारी हो तुम सरकार के प्रवक्ता को तौर पर अपनी बात नहीं कह सकते हो...यहां से बाहर जाओ। 

Open in App
ठळक मुद्देकन्नौज में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों की जानें गई थीं। भीषण हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था।

सपा नेता अखिलेश यादवकन्नौज सड़क हादसे के बाद घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तैनात आपातकाल मेडिकल ऑफिसर व डॉक्टर को कहा कि तुम छोटे कर्मचारी हो यहां से बाहर जाओ। दरअसल, अस्पताल में तैनात डॉक्टर अखिलेश यादव को यह बताने का प्रयास कर रहा था कि पीड़ितों सहायता राशी दी गई है। इसी बात गुस्सा होकर उन्होंने कहा कि तुम सरकारी कर्मचारी हो तुम सरकार के प्रवक्ता को तौर पर अपनी बात नहीं कह सकते हो...यहां से बाहर जाओ। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार (10 जनवरी) को एक ट्रक और एक बस की टक्कर से भीषण हादसा हो गया था। दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए और धू-धूकर जल उठे थे। इस हादसे में कई यात्री मारे गए थे।स्थानीय माीडिया के मुताबिक, स्लीपर बस हादसे की शिकार हुई थीं, जिसमें कई यात्री सफर कर रहे थे। कहा जा रहा है कि कई यात्री बस से निकल नहीं पाए थे और उसमें जलने से उनकी मौत हो गई थीं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों की जानें गई थीं। भीषण हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था और कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया था। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दी गई। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा कन्नौज जिले के छिबरामऊ के गांव धिलोई के पास हुआ था। कहा जा रहा है कि फर्रुखाबाद की 'विमल बस सर्विस' की बस हादसे का शिकार हुई। हादसे के बाद फौरन फायर बिग्रेड को बुलाया गया था। कहा जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, बस में लगभग 75-80 यात्री सवार थे।  

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेशकन्नौज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण