लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सरकारी कार्यालय में आम लोगों के लिए लगे AC बंद देख भड़के कैलाश गहलोत, कहा- अधिकारियों के कमरों से AC निकलवा कर लगाए जाएं

By विनीत कुमार | Updated: June 5, 2022 14:40 IST

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वे सरकारी कार्यालय में लोगों के लिए लगे एसी खराब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा एक सरकारी कार्यालय में एसी खराब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे आम आदमी पार्टी (आप) के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। साथ ही कैलाश गहलोत ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार वीडियो शुक्रवार का है जब परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 

यहां आम जनता के लिए लगाए एसी बंद मिलने पर गहलोत नाराज हो गए औऱ जमकर अधिकारियों की क्लास ली। मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारियों के कमरों से AC निकलवा कर जनता के लिए हाल में लगा दिए जाने चाहिए। 

वीडियो में नजर आता है कि गहलोत पहले एसडीएम के बारे में पूछते हैं। 59 सेकेंड की वीडियो क्लिप में गहलोत यह कहते हुए भी सुने जा सकते है कि क्या अधिकारियों के कमरों से एसी हटा कर जनता के लिए लगाव दिए जाएं। गहलोत अधिकारियों से कहते हैं, 'आपके कमरे में एसी काम करेंगे, यह बहुत अच्छा है, लेकिन जनता गर्मी सहन करेगी।'

गहलोत ये भी पूछते नजर आ रहे हैं कि अधिकारियों ने खराब एसी के लिए किससे शिकायत की है? वे कहते हैं, 'आपने कितने पत्र लिखे हैं वो मुझे दिखाएं? इनके कमरों से AC निकलवा कर जनता के लिए हाल में लगा दिए जाएं।'

कैलाश गहलोत ने प्रीत विहार SDM और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को समय पर काम न करने के लिए भी फटकार लगाई।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालदिल्ली समाचारKailash Gahlot
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतVIDEO: उत्तम नगर से गुरुग्राम तक बारिश-ओलावृष्टि, लोगों को गर्मी से राहत

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी