लाइव न्यूज़ :

Video: अहमदाबाद में JNU के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के दौरान ABVP व  NSUI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 10 लोग घायल,  पुलिस ने किया लाठी चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 13:44 IST

प्रदर्शन के दौरान अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर मौजूद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को वहां से तितर-बितर किया।इस झड़प में कुल 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को वहां से तितर-बितर किया।  सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनएसयूआई के लोग जेएनयू के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इसमें कुल 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

बता दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) हिंसा के मामले में सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि तमाम धन-दौलत, गोला-बारूद, पुलिस फौज के बावजूद वे किस चीज से डरते हैं। दरअसल, गोरखपांडे की एक कविता को श्यर कर कन्हैया कुमार ने यूनिवर्सिटी में हिंसा फैलाने वाले लोगों और उनकी सोच पर हमला किया है।

इसके अलावा, एक दूसरे ट्वीट में कन्हैया ने कहा कि मौन हमेशा उत्पीड़न करने वाले लोगों की मदद करता है। इसलिए बहुत देर होने से पहले बोलना शुरू करें। प्रतिरोध नहीं करने पर वे आपका अधिकार छीन लेते हैं। भारत के छात्र भारत की विचारधारा की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई को लड़ रहे हैं, उन्हें आपके मदद की जरूरत है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)गुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है